उत्तराखण्ड क्राइम

अवैध कॉल सेन्टर संचालित करने वाले गिरोह के 01 सदस्य की गिरफ्तारी, लगा एसटीएफ के हाथ

Neerajtimes.comDehradun: वर्तमान में साइबर अपराधी आम जनता की गाढ़ी कमाई हड़पने हेतु अपराध के नये-नये तरीके अपनाकर धोखाधड़ी कर रहे है । इसी परिपेक्ष्य में साइबर अपराधों द्वारा फर्जी कॉल सेन्टर के माध्यम से लोगो से ठगी की सूचना एसटीएफ को प्राप्त हो रही थी। जिस क्रम में दिनांक 27/07/2022 को एसटीएफ एवं साइबर क्राईम पुलिस स्टेशन की पुलिस टीम द्वारा बसन्त विहार देहरादून से संचालित हो रहे एक अन्तराष्ट्रीय कॉल सेन्टर पर छापा मारा गया, जिसमें 26 मोबाइल फोन, 02 लैपटॉप, चार्जर, डेबिट कार्ड, रजिस्टर आदि बरामद किये गये थे।
प्रकरण के सम्बन्ध में साइबर थाने पर अभियोग पंजीकृत किया गया था। इस अभियोग पूर्व में 03 अभियुक्तो को मौके से गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है तथा अन्य संदिग्ध तथा फरार अभियुक्तो के विरुद्ध साक्ष्य संकलन की कार्यवाही जारी है । इसी क्रम में आज पुलिस टीम द्वारा उक्त फर्जी काल सेन्टर में वांछित अभियुक्त सोहित शर्मा को बल्ली वालाचौक के पास से गिरफ्तार कर जेल भेजा जा गया है, अभियुक्त से पूछताछ में कई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुयी है, जिसके सम्बन्ध में विवेचना प्रचलित है ।

Related posts

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्डी फिल्म पहाड़ी रत्न श्रीदेव सुमन का विमोचन किया

newsadmin

अवैध खनन एवं ओवलोडिंग पर एफआईआर के साथ ही एमवी एक्ट में करें कार्यवाहीः डीएम

newsadmin

मुख्यमंत्री ने विजय दिवस के अवसर पर भूतपूर्व सैनिकों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया

newsadmin

Leave a Comment