राष्ट्रीय

पुलिस ने किया तेलंगाना में भाजपा विधायक राजा सिंह को गिरफ्तार

तेलंगाना में भाजपा विधायक राजा सिंह को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। राजा सिंह पर पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप है। उनके खिलाफ साउथ जोन पुलिस ने कई धाराओं में केस दर्ज किया है। उनके खिलाफ दबीरपुरा पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 153ए, 295 और 505 के तहत केस दर्ज किया गया।

राजा सिंह की विवादित टिप्पणी को लेकर राजधानी हैदराबाद में प्रदर्शन भी हुए। साउथ जोन के डीसीपी दफ्तर के बाहर भी गुस्साए लोगों ने प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी राजा सिंह की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। वहीं, प्रदर्शन के बाद पुलिस ने बताया कि राजा सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। प्रदर्शनकारी लोगों ने कहा कि राजा सिंह ने एक समुदाय की धार्मिक भावनाओं को आहत किया है, इसलिए उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाए।

Related posts

किसी भी कीमत पर बख्शे नहीं जाएंगे आतंकवादी – कुमार कृष्णन

newsadmin

एस.बी एम.जैन स्कूल ने मनायी आज़ादी की 75वीं वर्षगांठ

newsadmin

डॉ. सी जय शंकर बाबू को आर. के. आर. एस. मंच ने सर्वश्रेष्ठ सम्मानों से किया सम्मानित

newsadmin

Leave a Comment