उत्तराखण्ड

भारी बाारिश से कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग में गिरा मलबा

कुछ दिनों तक  मौसम सामान्य रहने के बाद शुक्रवार से फिर बदल चुका है। मध्य हिमालय से लेकर उच्च हिमालय तक झमाझम वर्षा हो रही है।

वर्षा के वेग को देखते हुए आपदाग्रस्त क्षेत्रों में  दहशत बनी है। घटियाबगड़ के पास मलबा आने से कैलास मानसरोवर यानि तवाघाट-लिपुलेख मार्ग बंद हो गया है।

जिले में एक सीमा मार्ग सहित नौ मार्ग बंद है। मौसम को देखते हुए रात तक कुछ अन्य मार्गो के भी बंद होने के आसार बन रहे हैं।

शुक्रवार सुबह से ही आसमान बादलों से घिरा था। सुबह नौ बजे के आसपास से मुनस्यारी सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तेज वर्षा होने लगी। जिला मुख्यालय सहित अन्य क्षेत्रों में दोपहर बाद हल्की बूंदाबांदी हुई।

वहीं मौसम के चलते सांतू आंठू महोत्सव के कार्यक्रम भी प्रभावित हुए हैं। सायं तक किसी प्रमुख मार्ग के बंद होने की सूचना नहीं है,परंतु थल -मुनस्यारी मार्ग में नया बस्ती, टनकपुर-तवाघाट मार्ग में एलधार के पास स्थिति नाजुक बनी है। कभी भी इन दो स्थानों पर मार्ग बंद होने के आसार बने हैं।

Related posts

2.74 लाख से अधिक नागरिक विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित

newsadmin

डॉ. एस.एस. संधु की अध्यक्षता में रूरल इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट फंड के सम्बन्ध में बैठक हुई

newsadmin

गढ़वाल सांसद श्री तीरथ सिंह रावत ने विभागवार प्रगति समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

newsadmin

Leave a Comment