उत्तराखण्ड

75 वा स्वतंत्रता दिवस मनाया सर्मथ नारी समर्थ भारत संगठन ने

neerajtimes.com, देहरादून – देहरादून के रायपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नेहरू काॅलौनी के ए- ब्लाॅक के राजीव  पार्क में विगत वर्षों  की भाँति इस  वर्ष भी आजादी का जश्न बड़े धूम-धाम से मनाया गया । आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर देश आज़ादी का अमृत महोत्सव बड़े उत्साहित तरीके से मनाया गया। आज़ादी के 76 वे स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष मे सर्मथ नारी समर्थ भारत संगठन की अनेको बहनों और भाईयो एवं वरिष्ठो ने साथ मिलकर राष्ट्रीय गान करते हुए ध्वजारोहण किया। तिरंगा फहराने के बाद संकल्प लिया कि हम अपने राष्ट्रीय ध्वज माँ भारती को कभी झुकने नहीं देंगे हमेशा इसकी रक्षा करेंगे । सामूहिक रूप से संकल्प लेते हुए ध्वज के नीचे उपस्थित सभी नागरिकों ने अपने देश की आन, बान,शान और अपनी पहचान राष्ट्रीय ध्वज  माँ भारती को कभी झुकने न देने का संकल्प लिया।  इस अवसर पर सर्मथ नारी समर्थ भारत संगठन की संयोजिका एवं भाजपा कार्यकर्ता सरस्वती बगवाडी ने भारत को विकसित देश बनाने के लिए युवाओं के अपने अंदर देश भक्ति का जज्बा जगाने की बात कही। इस अवसर पर सरस्वती बगवाड़ी, शशी पंवार, सुमन, श्रीमती प्रेमिका पैन्युली, संजय गुप्ता, गीता गुसांई, सुनीता, सविता वर्त्वाल, अशोक, चंद्रशेखर, मुन्नी, करिश्मा, पी०सी० चौहान, प्रियंकाआदि उपस्थित रहे।

Related posts

उत्‍तराखंड में भारी वर्षा का रेड अलर्ट जारी

newsadmin

होंडा कार्स इंडिया ने आकर्षक फाइनेंस स्‍कीम्‍स पेश करने के लिये आईडीबीआई बैंक के साथ समझौता ज्ञापन किया

newsadmin

चारधाम यात्रा, चुनौती भी है और परीक्षा भी, अच्छा संदेश लेकर जाएं श्रद्धालु

newsadmin

Leave a Comment