मनोरंजन

जिस देश में शासक का चुनाव – गुरुदीन वर्मा

जिस देश में शासक का चुनाव, जनता से होता है।

उस देश में लोकतंत्र, सर्वोच्च होता है।।

जिस देश में शासक——————।।

लोकतंत्र की नींव मजबूत, चुनाव करते हैं।

जनता की मर्जी से वहाँ, शासक बदलते हैं।।

लोकतंत्र में तानाशाह , शासक जब होता है।

जनता के मतों से , उसका अंत होता है।।

जिस देश में शासक—————–।।

अब यह जनता की मर्जी है, वह क्या चाहती है।

अपने देश के लिए वह, कैसा शासक चाहती है।।

लोकतंत्र में लोकमत, बहुमूल्य होता है।

लोकमत ही उस देश का, नसीब होता है।।

जिस देश में शासक——————–।।

ऐसे शासक का चुनाव, इस देश की जनता करें।

जो जीये- मरे जनता के लिए,ऐसा वह काम करें।।

जिस देश का शासक , वतन पर कुर्बान होता है।

उस देश का गुणगान , विश्व में बहुत होता है।।

जिस देश में शासक——————।।

– गुरुदीन वर्मा आज़ाद

तहसील एवं जिला- बारां (राजस्थान)

मोबाईल नम्बर- 9571070847

Related posts

लेखनी – झरना माथुर

newsadmin

सावन में – सम्पदा ठाकुर

newsadmin

कहानिका कवि सम्मेलन रांची झारखंड में हुआ संपन्न

newsadmin

Leave a Comment