उत्तराखण्ड

मनचले बाबा ने विवाहित महिला से की छेड़छाड, लोगों ने की धुनाई

Neerajtimes.com ऋषिकेश ।थाना मुनिकीरेती क्षेत्र में मनचले कथित बाबा द्वारा विवाहित महिला के साथ छेड़छाड़ किए जाने के उपरांत स्थानीय लोगों ने जमकर धुनाई कर दी। जिसे घायल अवस्था में राजकीय चिकित्सालय में उपचार के लिए लाया गया है।
थाना मुनिकीरेती प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि रविवार ‌‌ की सुबह नेपाल के कपिलवस्तु निवासी 60 वर्षीय मोहन सिंह खत्री ने‌‌ थाना मुनिकीरेती क्षेत्र के तिराहे पर स्थित एक चाय की दुकान पर पंजाब सिंध क्षेत्र ऋषिकेश निवासी एक विवाहित महिला दूध लेने के लिए गई थी, जहां कथित बाबा ने महिला ‌को‌ ‌‌‌पकड लिया और उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। जिसे देखकर अन्य लोगों ने बाबा की जमकर धुनाई कर दी। जिसके घायल होने पर आपातकालीन सेवा 108 द्वारा उपचार के लिए उसे राजकीय चिकित्सालय लाया गया है। पीड़ित महिला ने बाबा के विरुद्ध मुनी की रेती थाने तहरीर दे दी है जिस पर पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।

Related posts

उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षा के लिए दिव्यांग छात्रों के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए गए

admin

सौग़ातों से भरा मोदी का दौरे से आदि कैलाश को मिलेगी अंतराष्ट्रीय पटल पर पहचान: भट्ट

newsadmin

आकाश बायजूस की राष्ट्रीय छात्रवृत्ति परीक्षा एएनटीएचई 2022 में देहरादून में 19029 छात्रों ने लिया हिस्सा

newsadmin

Leave a Comment