मनोरंजन

हरियाली तीज – झरना माथुर

आई तीज हरियाली,

सखी री झूमो गाओ।

सखियन को झूलना झुलाओ,

सखी  नाचो गाओ।

 

चौक पुराओ सखी,

मंगल गाओ,

बयना मन्सो सखी,

नंद को बुलाओ,

शिव- गौरा को मनाओ,

सखी री झूमो गाओ।

 

गोरे-गोरे हाथों में,

मेहंदी लगाओ।

लाल-लाल चूडियों से,

पिया को रिझाओ।

सुहाग अपना मनाओ,

सखी री झूमो गाओ।

 

पीहर जाओ सखी,

मेले भी जाओ।

भाभी-बहन संग,

खुशियां मनाओ।

हरियाली पर्व मनाओ,

सखी री झूमो गाओ।

झरना माथुर, देहरादून, उत्तराखंड

Related posts

ग़ज़ल – ज्योति श्रीवास्तव

newsadmin

दिव्यांग होली मिलन समारोह का सुआयोजन पिलखी गजपति में विशेष रुप से हुआ संपन्न

newsadmin

कैंसर का खतरा बढ़ा रहे झाग वाले शैंपू और टूथपेस्ट – सुभाष आनंद

newsadmin

Leave a Comment