मनोरंजन

हिंदी की महिमा – कामिनी व्यास रावल

तुम्हें कहें संस्कृत सुता, जन -जन पर है राज |

भगिनी को भी ले चले,कितना बढ़िया काज ||

 

बैर किसी से है नही,  रखती है समभाव |

सदा संग सब के रही, ऐसा  मधुर स्वभाव ||

 

तुम्हीं सिंधु साहित्य हो ,भारत का अभिमान |

तुम्हीं बढ़ाती ही रही , हिन्द देश का मान ||

 

साधक हिन्दी के बने  हम सब की पहचान |

चमके हिन्दी विश्व में ,यही हमारी  शान

 

हिन्दी में हो काज सब , हिन्दी का ही गान |

बने राष्ट्रभाषा सदा,हम सबका आह्वान ||

– कामिनी व्यास रावल, उदयपुर, राजस्थान

Related posts

मेह आयो रे – सुनील गुप्ता

newsadmin

वर्ष गया यूँ बीत – प्रियदर्शिनी पुष्पा

newsadmin

ग़ज़ल – विनोद निराश

newsadmin

Leave a Comment