मनोरंजन

गज़ल – किरण मिश्रा

उम्मीदों  के  पर कुतर  गया कोई,

तमाम  वादों  से मुकर गया कोई!

 

ख्वाब सजा उनींदी आँखों में,

रतजगे  में  उम्र  बसर  गया कोई !

 

बन  के  महताब  रातों  का ,

अश्क़ पलकों में सँवर गया कोई !

 

खेल मोहब्बत का खेल जालिम,

देखो नस नस में उतर गया कोई!

 

मुरझा रही हैं  इश़्किया  बेलें,

जिंदगी को कर सहर गया कोई!

 

ढूँढ  रही  है  हर  शै “किरण”,

हाथ छुड़ा जो रहगुज़र गया कोई!!

#डाकिरणमिश्रा स्वयंसिद्धा, नोएडा

Related posts

रोग और उनसे बचने के उपाय – जेपी मिश्रा

newsadmin

हमारी यात्रा बहुत छोटी है – सुन्दरी नौटियाल

newsadmin

ग़ज़ल हिंदी – जसवीर सिंह हलधर

newsadmin

Leave a Comment