मनोरंजन

मेरा देश महान है – कौशल कुमार सिंह

फैल रहा नफरत का कारोबार,

लोग हो रहे लहूलुहान हैं,

टूट रही लोगों की सांसे,

फिर भी मेरा देश महान है।

 

चलते रहते  तीर बातों के,

रोज मच रहा घमासान है,

आशाएं भी मर रहीं लोगों के,

फिर भी मेरा देश महान है।

 

संवेदनहीनता  बढ़ती जा रही,

लोग हो रहे परेशान हैं,

गमगीन होते जा रहे लोग,

फिर भी मेरा देश महान है।

 

बिगड़ रहा आंतरिक सदभाव,

मानवता का हो रहा अभाव,

रह न गया अब लोगों में मेल,

सत्ता का यह सारा खेल।

 

नफरतों की तलवार को,

अफवाहों के बाजार को,

करना होगा ध्वस्त,

तब देश बनेगा स्वस्थ।

 

सहनशील अब बनना होगा,

करना होगा एक दूसरे का सम्मान,

असल मायने में तब कहे कौशल,

होगा मेरा भारत देश महान।

–  कौशल कुमार सिंह

पता: ए.पी.एस.  शंभुगंज , बांका, बिहार

Related posts

‘सब तेरे सत्कर्मी फल हैं’ चिंतन का व्यापक दर्प – सुधीर श्रीवास्तव

newsadmin

ग़ज़ल – अनिरुद्ध कुमार

newsadmin

आओ मिलके पेड़ लगायें – अनिरुद्ध कुमार

newsadmin

Leave a Comment