दिल्ली

देश में बारिश का सबसे ज्यादा असर महाराष्ट्र और गुजरात में

neerajtimes.com नई दिल्ली- देश के कई राज्यों में भारी बारिश से हाहाकार मचा हुआ है। कई जगहों पर बारिश आसमान से आफत के रूप में गिर रही है। बारिश और बाढ़ के चलते सामान्य जनजीवन पटरी से उतर गया है। गुजरात और महाराष्ट्र में बारिश सबसे ज्यादा कहर बरपा रही है। दोनों राज्यों में अब तक 152 लोगों की मौत हो चुकी है। कई जिलों में बाढ़ की स्थिति है।

महाराष्ट्र में भारी बारिश ने तबाही मचाई हुई है। मूसलाधार बारिश की वजह से कई जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। बारिश से जुड़ी घटनाओं के चलते राज्य में 1 जून से अब तक 83 लोगों की मौत हो चुकी है। कई नदियों का बहाव तेज हो गया है। माया नगरी मुंबई में भी बारिश का असर देखने को मिल रहा है। मुंबई के कइ इलाकों में पानी जमा हो गया है। जलभराव के चलते सड़कों पर लंबा जाम लग रहा है। मुंबई में अगले दो दिनों के लिए आरेंज अलर्ट जारी हुआ है। वहीं, गुजरात में अलग-अलग जिलों में बीते 24 घंटों में 6 लोगों की जान चली गई है। आलम ये है कि कई गांवों का संपर्क टूट गया है। राहत और बचाव कार्य के लिए हेलीकाप्टर तैनात किए गए हैं। एनडीआरएफ के जवान भी लगातार लोगों को बचा रहे हैं। विभिन्न इलाकों से अब तक दो हजार से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू किया गया है। राज्य के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने बाढ़ प्रभावित नवसारी का दौरा किया। उन्होंने पीड़ितों से मुलाकात भी की। राज्य में बारिश और बाढ़ के कारण मौत का आंकड़ा बढ़कर 69 हो गया है।

मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक पूरे राज्य में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया दक्षिण गुजरात, सौराष्ट्र और कच्छ के कई जिलों में अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना , पीएम ने मुख्यमंत्री को बाढ़ से प्रभावित लोगों सभी आवश्यक सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।

Related posts

विनय पँवार को काव्य रत्न सम्मान

newsadmin

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की

newsadmin

दिल्ली मेरठ कॉरिडोर पर चलेगी रैपिड ट्रेन

newsadmin

Leave a Comment