उत्तराखण्ड

मसूरी में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

Neerajtimes.com देहरादूनमुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार पुष्कर सिंह धामी द्वारा अवैध अतिक्रमण, एवं खनन पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। जिसमें  मुख्यमंत्री  द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में देहरादून  जिलाधिकारी डाॅ. आर राजेश कुमार ने समस्त उप जिलाधिकारियों को अपनेअपने क्षेत्रों में  अवैध अतिक्रमण, अवैध खनन, भण्डारण एवं अवैध परिवहन की सूचनाओं पर नियमित कार्यवाही करते हुए सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान जनपद देहरादून के  मसूरी क्षेत्र  में उपजिलाधिकारी के नेतृत्व में अतिक्रमण पर कार्यवाही के 5वा दिन राजस्व, लोनिवि, राष्ट्रीय राजमार्ग एवं नगर पालिका परिषद की संयुक्त टीम द्वारा लंडोर बाजार आदि स्थलों में अवैध निर्माण का ध्वस्तीकरण किया जा रहा है। साथ ही संयुक्त टीम द्वारा अतिक्रमण को चिन्हिकरण करने का कार्य गतिमान है।

इस मौके पर उप जिलाधिकारी मसूरी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिलाधिकारी द्वारा सड़कों एवं सरकारी भूमि पर अतिक्रमण हटाये जाने हेतु दिए गए निर्देशों के अनुपालन में मसूरी में लगातार सरकारी भूमि पर अतिक्रमण को चिन्हित करते हुए हटाने एवं ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की जा रही है। साथ ही अतिक्रमण चिन्हत कर सम्बन्धित को अतिक्रमण हटाने के नोटिस दिए जा रहे है, जिन्हें जल्द ही हटाया जाएगा तथा यह अभियान अभी लगभग 15 दिन और चलेगा।

Related posts

भट्ट ने मीडिया विभाग की बैठक मे थपथपाई पीठ, कहा चुनौतियों पर अधिक सतर्कता से कार्य करने की जरूरत

newsadmin

व्यथित सुधा के गंभीर रोग से ग्रसित 2 वर्षीय बेटे अमन का अब हो रहा उपचार

newsadmin

मुख्यमंत्री ने Manthon-2025: 5th National Leader’s Summit (Women’s Special) कार्यक्रम में प्रतिभाग किया

newsadmin

Leave a Comment