उत्तर प्रदेश

हापुड़ के व्यापारियों ने जीएसटी के विरोध में प्रधानमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

neerajtimes.com हापुड़ (उत्तरप्रदेश) – फेडरेशन ऑफ आल इंडिया व्यापार मंडल जिला हापुड़ ने जीएसटी कौंसिल द्वारा अंब्रैंडिड खाद्य पदार्थों पर भी जीएसटी लागू किये जाने को लेकर प्रधान मंत्री के नाम ज्ञापन आज एसडीएम हापुड़ दिग्विजय सिंह को दिया तथा जीएसटी कौंसिल की मनमानी पर रोष प्रकट किया।

संगठन के राष्ट्रीय सचिव संजय अग्रवाल ने बताया कि खुदरा व्यापारी की तादाद देश में लगभग 10 करोड़ है। अंब्रैंडिड वस्तुओ पर जीएसटी आने से ये खुदरा व्यापारी बर्बाद हो जायेंगे तथा महंगाई बढ़ जायेगी जिससे सभी वर्ग प्रभावित होंगे। सरकार को इसको वापिस लेना चाहिए। ज्ञापन देने वालो में जिला अध्यक्ष मुदित बंसल नगर ,अध्यक्ष वीरेंद्र गर्ग, पिल्लु सराफ, सागर गर्ग ,सुभाष शर्मा सहित अनेक व्यापारी मौजूद थे।

मीडिया प्रभारी गुरुदीन वर्मा के अनुसार वरिष्ठ कवि, साहित्यकार एवम् समाज सेवी कवि अशोक गोयल ने अंब्रेंडिड खाद्य पदार्थो पर भी जीएसटी लागू करने की कड़ा विरोध किया है और बताया कि इस जीएसटी को लागू करने से खुदरा व्यापारी हद से ज्यादा परेशान हो जाएंगे जिससे महंगाई भी बहुत बढ़ेगी।अतः सरकार को इसको वापस लेना चाहिए।

Related posts

रक्षाबंधन के उपलक्ष में 12 अगस्त को इलाहाबाद विश्वविद्यालय में रहेगा सार्वजनिक अवकाश

newsadmin

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ में मतदान के बाद कहा- जनता जनार्दन में उत्साह, भाजपा उत्तर प्रदेश में सत्ता में वापसी का बनाएगी रिकार्ड

admin

यूपी : योगी आदित्यनाथ आज पेश करेंगे सरकार बनाने का दावा

admin

Leave a Comment