क्राइम

दुल्हन ने दिन में लिए सात फेरे, रात को जेवर लेकर लापता

neerajtimes.comदेहरादून:  प्रदेश में एक दूल्हा ठगी का शिकार हो गया। पंडित ने रिश्ता करवाया, मंदिर में शादी भी हो गई लेकिन रात में दुल्हन जेवर लेकर लापता हो गई। परिवार को न तो दुल्हन का घर पता है और न ठीक से नाम। इसके बाद जब पुलिस को तहरीर दी तो बात पंडित पर आकर अटक गई कि वही बताएंगे, दुल्हन कहां गई।खबर राजधानी देहरादून से है। जहां एक गिरोह ने एक परिवार को अपनी ठगी का शिकार बना लिया। घटना झाझरा क्षेत्र के आकाश कुमार के परिवार के साथ हुई। जानकारी देते हुए आकाश की बहन पूनम ने बताया कि क्षेत्र का एक पंडित रिश्ते करवाता है। उसने पिंकी नाम की लडक़ी का रिश्ता बताया था। सोमवार को पिंकी और उसके कथित बहन व जीजा आदि उनके घर आए। यहां आकाश को पिंकी और पिंकी को आकाश पसंद आ गए।इसके बाद मंगलवार को सुद्धोवाला स्थित शिव मंदिर में दोनों की परिवारों की मौजूदगी में शादी हुई और शाम को पार्टी भी हुई। आकाश मजदूरी करता हैं। उनके परिवार ने अपनी बहू पिंकी को चांदी का गले का सेट, पायल, कान के झुमके आदि भेंट किए थे। रात में सब खाना खाकर सो गए। सुबह जब आंख खुली तो दुल्हन फरार थी। पिंकी लुटेरी दुल्हन निकली। दुल्हन सारा सामान लेकर फरार हो गई। आकाश की बहन ने बताया कि उन्होंने झाझरा चौकी में घटना की शिकायत की। इस पर चौकी प्रभारी ने कहा कि पंडित को ढूंढो और उस पर सामान लौटाने का दबाव बनाओ। अब पंडित का भी पता नहीं चल रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Related posts

एसएसपी अल्मोड़ा ने जनमानस से की अपील , वह साईबर ठगी से बचे

newsadmin

अपराधियों पर नकेल कसना पुलिस की प्राथमिकता, जुआ-सट्टा और नशाखोरी पर होगी सख्त कार्रवाई : संदीप बालियान

newsadmin

ऋषिकेश पुलिस ने सांसी गैंग के दो टप्पेबाज सरगना सहित 3 को माल सहित किया गिरफ्तार

newsadmin

Leave a Comment