दिल्ली

गुजरात के सुप्रसिद्ध साहित्यकार डॉ रतन मानद उपाधि से सम्मानित

neerajtimes.com जबलपुर –  गुजरात के सुप्रसिद्ध साहित्यकार रतन कुमार शर्मा ‘रत्न’ महाकाव्यमेध वार्षिकोत्सव जबलपुर, मध्य प्रदेश में सम्मानित हुए। साहित्य संगम संस्थान नई दिल्ली का छठवां महाकाव्य मेध वार्षिकोत्सव मध्य प्रदेश के संस्कारधानी जबलपुर में आयोजित हुआ। आयोजन में देश भर के साहित्यकार, शायर, कवियों का विशाल संख्या में आगमन हुआ। इस आयोजन में जबलपुर के होटल दत्त रेसीडेंसी में, राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कर चुके रतन कुमार शर्मा ‘रत्न’ को उनके सुदीर्घ हिंदी सेवा, सारस्वत, साधना, साहित्य एवं कला के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियों एवं शैक्षणिक प्रदेयों के आधार पर साहित्य संगम संस्थान ने उन्हें विद्यावाचस्पति की मानद उपाधि प्रदान की है। यह सम्मान वरिष्ठ आचार्य भानु प्रताप वेदालंकार डॉक्टर छगनलाल गर्ग, विशेषज्ञ चंद्रपाल सिंह चंद्र, तरुण सक्षम एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष राजवीर सिंह मंत्र के द्वारा साफा पहनाकर एवं दुपट्टा उढाकर, मानद उपाधि से सम्मानित किया। पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान हो उठा। राजस्थान के कवि एवं साहित्यकार गुजरात में सेवारत हैं। रतन कुमार शर्मा ‘रत्न’ अमरेली जिले के एकमात्र यह उपाधि प्राप्त करने वाले वरिष्ठ शिक्षक हैं। डॉ रतन कुमार शर्मा रत्न जी को प्रेरणा हिंदी प्रचार सभा के संस्थापक कवि संगम त्रिपाठी, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी चर्चित कवि गुरुदीन वर्मा आजाद व कवियित्री सुषमा खरे प्रांतीय संयोजक प्रेरणा हिंदी प्रचार सभा ने बधाई दी।

Related posts

धर्मांतरण विरोधी क़ानून की बिहार में ज़रूरत नहीं : नीतीश कुमार

newsadmin

प्रखर गूंज प्रकाशन के तत्वाधान में पुस्तक का भव्य विमोचन

newsadmin

“ताले में जिंदगी” पुस्तक का अवलोकन किया केशव देव शुक्ला ने

newsadmin

Leave a Comment