उत्तराखण्ड

25 जून तक उत्तराखंड पहुचेगा मानसून

neerajtimes.com नई दिल्ली। मौसम विभाग ने इस साल अच्छी बारिश के भी संकेत दिए हैं। IMD ने कहा है कि आने वाले कुछ दिनों में दिल्ली में भी प्री मानसून गतिविधियां शुरू हो जाएगी, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलती रहेगी। देश के अन्य राज्यों में भी मानसून धीरे-धीरे दस्तक दे रहा है।मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी भारत और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए स्थितियां अनुकूल हैं। करीब हफ्तेभर प्री-मानसून गतिविधियां देखने को मिलेंगी और मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक 25 से 27 जून के बीच उत्तराखंड में मानसून पहुंच सकता है। मौसम विभाग की मानें तो दक्षिण-पश्चिम मानसून मध्य अरब सागर के कुछ और हिस्सों, पूर्व गोवा, कोंकण के कुछ हिस्सों और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ गया है। बंगाल की खाड़ी से मिल रहे संकेत के मुताबिक झारखंड में एक दो दिन में मानसून आयेगा।

Related posts

विभिन्न स्वयं सहायता समूहों को वितरित किये संयुक्त आजीविका ऋण

newsadmin

श्री मदन दास देवी जी के निधन से समाज की अपूरणीय क्षति हुई है: मुख्यमंत्री धामी

newsadmin

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने अस्पताल में भर्ती घायलों के बारे में डाक्टरों से ली पूरी जानकारी

newsadmin

Leave a Comment