उत्तराखण्ड

आजादी के अमृत महोत्सव पर हुडको ने कराया वृक्षारोपण

neerajtimes.com देहरादून- आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत मानसून से पहले वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत करते हुए आज हुडको (HUDCO) क्षेत्रीय कार्यालय देहरादून के सौजन्य से ईको ग्रुप देहरादून के समन्वय से12 पेड़ों जैसे पिलखन, पनाश, कनेर, जामुन इत्यादि का सर्वे एस्टेट हाथीबड़कला में रोपण किया । इस वृक्षारोपण मुहिम को आजादी अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत हुडको द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम कराया गया। इस कार्यक्रम में उप सर्वेयर जनरल डॉ यू एन मिश्रा एवम उनकी पत्नी अनिता मिश्रा, हुडको देहरादून के क्षेत्रीय प्रमुख संजय भार्गव , हुडको देहरादून के समस्त कर्मियों की सहभागिता रही । इस अवसर पर आशीष गर्ग अध्यक्ष इको ग्रुप द्वारा अवगत कराया की गतवर्षो मे ईको ग्रुप द्वारा पेड़ों के संरक्षण को उच्च वरीयता दी है जिसके चलते इन पेड़ों को बचाने के लिए एक अनोखी और नवीन शुरुआत बांस से निर्मित ट्री गार्ड लगाकर की गई। यह ट्री गार्ड ना केवल सस्ते हैं बल्कि पेड़ों के बड़े होने पर उनको किसी भी तरह का नुकसान भी नहीं पहुंचाएंगे। इस अवसर पर  हुडको के क्षेत्रीय  प्रमुख  संजय भार्गव , सर्वे ऑफ इंडिया के उप सर्वेयर जनरल, डॉ यू एन मिश्रा , भरत शर्मा, अनिल मेहता, आशीष गर्ग , राकेश भारद्वाज एवम और हडको देहरादून से विवेक प्रधान, शंकर चौधरी, जगदीश पाठक, धर्मानंद भट्ट,  रविंद्र, टीकाराम एवम सर्वे ऑफ इंडिया से कई कर्मचारी मौजूद थे। इस कार्यक्रम से समाज को यह संदेश दिया की आइए हम प्रण लें कि ना केवल पेड़ लगाएंगे बल्कि पेड़ों को संरक्षित करने के भी भरपूर प्रयास करेंगे । (अधिक जानकारी केलिए संपर्क करे- संजय भार्गव क्षेत्रीय प्रमुख हडको देहरादून Mob 9897813920)

Related posts

उत्तराखण्ड को मिली बड़ी सौगात: सिरकारी भ्योल रूपसियाबगड जल विद्युत परियोजना को मिली मंजूरी

newsadmin

हडको क्षेत्रीय कार्यालय की पत्रिका देवालय का विमोचन

newsadmin

हर्बल व जड़ी-बूटी सेक्टर में नवाचार, वैल्यू एडिशन और मार्केटिंग पर दिया जाए जोर- मुख्यमंत्री

newsadmin

Leave a Comment