उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री ने कालसी में आयोजित खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

neerajtimes.com कालसी(देहरादून)-   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मगंलवार को मिनी स्टेडियम पजिटीलानी , वि.ख. कालसी, देहरादून में आयोजित खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मिनी स्टेडियम पजिटीलानी का विस्तार एवं सौन्दर्यकरण का कार्य किए जाने , पजिटीलानी क्षेत्र में पेयजल की समस्या को दूर करने हेतु पेयजल योजना का निर्माण एवं फटेऊ गांव से डांडा छानी तक मोटर मार्ग ( 5 कि.मी ) का निर्माण कार्य किए जाने की घोषणा की।

इस दौरान बड़ी संख्या में मौजूद स्थानीय जनता को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि 17 वर्ष बाद पजिटीलानी में आयोजित हो रही इस खेलकूद प्रतियोगिता के अवसर पर मैं आप सभी आयोजकों को बधाई देता हूं। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद सभी खिलाड़ियों का अभिनंदन करते हुए स्थानीय जनता के जोश को अतुल्य बताया। उन्होंने कहा आज मैं आप सबके बीच में मुख्य सेवक के रूप में नहीं अपितु एक खिलाड‍़ी के रूप में आया हूं। उन्होंने जीवन में खेल के महत्व को समझाते हुए कहा कि खेल हमारे जीवन की उदासी, निरसता को दूर कर देता है।

Related posts

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने एम्स के ट्रामा रथ का फ्लैग ऑफ किया

newsadmin

पिथौरागढ़ में आयोजित कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिलाधिकारी रीना जोशी द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया

newsadmin

मुख्यमंत्री धामी ने अमर उजाला द्वारा आयोजित मेधावी छात्र सम्मान समारोह में प्रतिभाग किया

newsadmin

Leave a Comment