मनोरंजन

ग़ज़ल – विनोद निराश

क्या कहे कहने को क्या पास है ,

मन ये दुखी और दिल उदास है।

 

भला वो क्या जाने दर्दे-जुदाई,

हमें तो जख्मे-दर्द का पास है।

 

वो जुदा क्या हुए हमें छोड़ कर ,

सूनी गलियां पनघट उदास है।

 

जो थे हमारे मुखालिफ कभी,

वही उनकी नज़र में खाश हैं।

 

नहीं भूला हूँ  उसे अब तलक ,

मगर न आरज़ू न तलाश है।

 

किससे बयां करे हम हाले-दिल,

दिल जार- जार मन निराश है।

– विनोद निराश , देहरादून

Related posts

बसंत पंचमी – रेखा मित्तल

newsadmin

भोजपुरी होली गीत – श्याम कुंवर भारती

newsadmin

तन तो बेगाना – अनुराधा पाण्डेय

newsadmin

Leave a Comment