उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री ने अवैध खनन पर कड़ी कार्रवाई करने के दिए निर्देश

neerajtimes.com देहरादून- मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार पुष्कर सिंह धामी द्वारा अवैध खनन पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी डा आर राजेश कुमार ने समस्त उप जिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में अवैध खनन, भण्डारण एवं अवैध परिवहन की सूचनाओं पर नियमित छापेमारी करते हुए कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। उक्त के अनुपालन में तहसीलदार विकासनगर सोहन सिंह रांगड के नेतृत्व में राजस्व एवं खनन विभाग की टीम ने तहसील विकासनगर अंतर्गत तहसील से पुल नं0 01 तक जांच के दौरान 04 ट्रैक्टर खनन सामग्री का परिवहन करते पाए गए जिन पर क्षमता से अधिक खनन सामग्री लदी थी। ड्राइवर से अभिलेख मांगने पर अभिलेख नहीं दिखा पाए , जिन्हें सीज कर दिया गया है तथा उत्तराखंड खनिज (उप खनिज) नीति का उलंघन पर के विरूद्ध अर्थदण्ड की कार्यवाही गतिमान है।।

Related posts

सचिव पेयजल एवं परिवहन ने जल निगम एवं परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

newsadmin

जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने आज जनपद में भारी वर्षा के कारण परिवार को पंचायत घर में शिफ्ट किया

newsadmin

जे एस डब्लयू नियो एनर्जी लिमिटेड द्वारा 1500 मेगावाट् के 2 पम्प स्टोरेज का विकास किया जाएगा

newsadmin

Leave a Comment