उत्तर प्रदेश

डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी अस्पताल में जल्द बढ़ेंगे 400 बेड

डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी अस्पताल में जल्द 400 बेड और बढ़ेंगे। इन नए बेड बढऩे के बाद अस्पताल में बेडों की संख्या बढ़कर 800 हो जाएगी। अभी 760 बेड वाला बलरामपुर अस्पताल प्रदेश में सबसे बड़ा अस्पताल है। अब सिविल अस्पताल सर्वाधिक बेड वाला अस्पताल होगा। मंगलवार को कैबिनेट की बैठक में अस्पताल के विस्तारीकरण व आधुनिकीकरण के लिए निष्प्रयोज्य भवनों के ध्वस्तीकरण को मंजूरी दे दी गई है।

राजधानी में स्थित सिविल अस्पताल के बगल में सूचना विभाग से मिली जमीन पर पांच मंजिला भवन बनाने की तैयारी है। इस भवन में यूरोलाजी, न्यूरोलाजी, नेफ्रोलाजी, गैस्ट्रोइंट्रोलाजी और कैथ लैब की सुविधा होगी। वहीं हीमोडायलिसिस की सुविधा के साथ-साथ अति गंभीर रोगियों के लिए 50 बेड का आइसीयू बनाया जाएगा। उधर अस्पताल में ओल्ड ओपीडी के कमरा नंबर 13 से लेकर इलाहाबाद बैंक तक के भवन को भी ध्वस्त किया जाएगा।

Related posts

इस्लामिया ग्रुप ऑफ कॉलेज, देवबंद में ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ कार्यक्रम का आयोजन

newsadmin

एसबीआई देवबंद शाखा स्मार्ट कृषि ग्राहक मिलन  भव्य समारोह का किया आयोजन

newsadmin

उत्तर प्रदेश के स्कूलों की दैनिक गतिविधि में अख़बार हुआ अनिवार्य – डॉ. सुधाकर आशावादी

newsadmin

Leave a Comment