दिल्ली

दिल्ली मेरठ कॉरिडोर पर चलेगी रैपिड ट्रेन

दिल्ली मेरठ कॉरिडोर पर पूर्णतया स्वदेशी रैपिड ट्रेन को एक विदेशी कंपनी चलाएगी। पहला ट्रेन सेट मिलने के साथ ही राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्रीय परिवहन निगम ने रैपिड ट्रेन का परिचालन निजी हाथों में सौंप दिया है। एक दो दिन में ही इस आशय का वर्क आर्डर भी हो जाएगा।

जानकारी के मुताबिक दिल्ली मेरठ कॉरिडोर पर रैपिड ट्रेन के परिचालन और रखरखाव के लिए जर्मनी की कंपनी डीबी  का चयन किया गया है। यही कंपनी इस ट्रैक पर ट्रेन चलाएगी और इसके बेहतर परिचालन की जिम्मेदारी संभालेगी। एनसीआरटीसी की भूमिका सिर्फ निगरानी तक ही रहेगी।

वहीं एनसीआरटीसी अधिकारियों ने बताया कि डीबी जर्मनी की बहुत बड़ी, पुरानी और अनुभवी कंपनी है। वहां का सारा ट्रेन सिस्टम यही कंपनी संभाल रही है। ऐसी किसी प्रोफेशनल कंपनी के जरिये रैपिड ट्रेन का भी निर्बाध परिचालन व विश्वस्तरीय रखरखाव सुनिश्चित हो सकेगा।

 

Related posts

आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्ला खान को दिल्ली वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष पद से हटाने की मांग

newsadmin

धर्मांतरण विरोधी क़ानून की बिहार में ज़रूरत नहीं : नीतीश कुमार

newsadmin

कवि अशोक कुमार यादव अटल स्मृति सम्मान से हुए सम्मानित

newsadmin

Leave a Comment