राष्ट्रीय

अखिलेश यादव ने सांसद पद से दिया इस्तीफा

सपा अध्यक्ष और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने सांसद पद से इस्तीफा दे दिया है। अखिलेश आजमगढ़ लोकसभा सीट से सांसद थे। अखिलेश मंगलवार दोपहर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मिलने पहुंचे और उन्हें अपना इस्तीफा सौंप दिया। यूपी में हुए विधानसभा चुनाव में अखिलेश ने करहल सीट से जीत दर्ज की थी।

आजम खान ने भी दिया इस्तीफा

अखिलेश के साथ ही पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान ने भी सांसद पद से इस्तीफा दे दिया है। आजम खान रामपुर लोकसभा सीट से सांसद थे। उन्होंने रामपुर विधानसभा सीट से विधायक चुना गया है।

Related posts

हर घर तिरंगा लेखन प्रतियोगिता में जि विजय कुमार पुरस्कृत

newsadmin

महाशिवरात्रि पर मकस कहानिका अंतर्राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का सफल आयोजन

newsadmin

मानस मर्मज्ञ कवि डॉ. शिवनाथ सिंह के जन्म दिवस पर भव्य काव्योत्सव संपन्न

newsadmin

Leave a Comment