उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदला रहेगा

उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। रविवार को पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण प्रदेश में दो दिन मौसम बदला रहने की संभावना जताई है। ऐसे में तापमान में भी कुछ गिरावट दर्ज की जा सकती है।

प्रदेश में बीते कुछ दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है। ज्यादातर इलाकों में चटख धूप खिल रही है। जिससे पारा भी चढ़ने लगा है। मैदानी इलाकों में दोपहर में धूप चुभने लगी है। हालांकि, पहाड़ों में हल्के बादलों के बीच हवाएं चलने से सुबह-शाम ठिठुरन महसूस की जा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, उत्तराखंड में शनिवार रात तक ताजा पश्चिमी विक्षोभ दस्तक दे सकता है। जिसके चलते रविवार और सोमवार को कई इलाकों में मौसम का मिजाज बदलने के आसार हैं। उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। जबकि, 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार बन रहे हैं। इस बीच पर्वतीय क्षेत्रों में तापमान में गिरावट की आशंका है।

Related posts

श्री मदन दास देवी जी के निधन से समाज की अपूरणीय क्षति हुई है: मुख्यमंत्री धामी

newsadmin

प्रमुख सचिव द्वारा चौपाल लगाकर जन समस्याएं सुनी गई एवं विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की गई

newsadmin

मुख्यमंत्री ने हल्द्वानी में राज्य स्तरीय दक्षता पुरस्कार समारोह में प्रतिभाग किया

newsadmin

Leave a Comment