राष्ट्रीय

सीताराम येचुरी ने कांग्रेस पर कसा तंज, कहा- कांग्रेस भाजपा को चुनौती देने की स्थिति में नहीं

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव सीताराम येचुरी ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। येचुरी ने शुक्रवार को एक प्रेस कांफ्रेंस करते हुए कहा कि कांग्रेस कमजोर हो गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, भाजपा को चुनौती देने की स्थिति में नहीं है। भाजपा भी कांग्रेस को बड़े खतरे रूप में नहीं देखती है।

येचुरी ने आगे कहा, ‘कांग्रेस साफ्ट हिंदुत्व को अपना रही है। इससे हिंदुत्ववादी एजेंडे को बढ़ावा मिल रहा है। कांग्रेस ऐसा ही करती है। कांग्रेस आज केवल कमजोर है। भाजपा और आरएसएस में कई लोग कांग्रेस को एक बड़े खतरे के रूप में नहीं देखते हैं, क्योंकि किसी भी समय कांग्रेस का कोई भी नेता पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो सकता है। इसलिए कमजोर कांग्रेस इस चुनौती को लेने में असमर्थ है।’

विपक्ष के गठबंधन पर येचुरी ने कहा कि एक मजबूत वामपंथी सभी धर्मनिरपेक्ष ताकतों को एक साथ लाने में सक्षम होगा। उन्होंने कहा कि केरल में कई मौकों पर कांग्रेस ने एलडीएफ सरकार के खिलाफ भाजपा के साथ मिलकर खेल खेला। इस तरह का समझौता करने वाला रवैया मदद नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि राज्यों में विश्लेषण और गठबंधन केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा को हराने का प्रभावी समाधान होगा।

विधानसभा चुनाव में भाजपा को होगा नुकसान

येचुरी ने ये भी कहा कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में भाजपा बैकफुट पर है। येचुरी ने कहा, ‘इस चुनाव में भाजपा बैकफुट पर ही रही। हमने कभी नहीं सुना कि कोई भारतीय प्रधानमंत्री विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए अपने निर्वाचन क्षेत्र में लगातार तीन जा रहे हों।’

Related posts

Police भीड़ से पिटने के लिये ही है क्या ? – प्रवीण त्रिपाठी

newsadmin

नाबालिग के साथ दुष्कर्म मामले में पुलिस ने कांग्रेस विधायक के बेटे समेत पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया

admin

समाजवादी आन्दोलन के जनक आचार्य नरेन्द्र देव – चेतन चौहान 

newsadmin

Leave a Comment