मनोरंजन

राष्ट्रीय कवि सम्मेलन में गूँजी काव्य-संवेदना, डॉ. विजय कुमार पाठक ‘प्रसून’ की प्रस्तुति ने मोहा मन

neerajtimes.com मुजफ्फरपुर (कुमार संदीप)  – काव्य अंतर्राष्ट्रीय साहित्य समूह के तत्वावधान में नवयुवक समिति सभागार, सरायगंज, मुजफ्फरपुर में भव्य राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ। साहित्यिक गरिमा से ओतप्रोत इस समारोह में विभिन्न जिलों से आए अनेक प्रतिष्ठित कवियों एवं साहित्यकारों ने अपनी रचनात्मक उपस्थिति से सभागार को काव्यरस से सराबोर कर दिया। समारोह की संस्थापिका एवं अध्यक्षा प्रसिद्ध कवयित्री-साहित्यकार श्रीमती रेखा शर्मा के निर्देशन तथा डॉ. पुष्पा गुप्ता की अध्यक्षता में कार्यक्रम संपन्न हुआ। मंच का प्रभावी एवं सरस संचालन कवि राजा जी ने किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ वाग्देवी माँ सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पांजलि एवं सरस्वती वंदना से हुआ। डॉ. सुप्रिया सोनी ने मधुर स्वर में सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर साहित्यिक संध्या का मंगलारंभ किया। इसके पश्चात क्रमशः सभी कवियों ने अपनी भावपूर्ण एवं सारगर्भित रचनाओं का पाठ कर वातावरण को काव्यमय बना दिया। इस अवसर पर प्रमोद नारायण मिश्र, डॉ. सुप्रिया सोनी, वरिष्ठ कवि प्रेम कुमार वर्मा, विजय कुमार कंठ, शैलेन्द्र गौतम, डॉ. पुष्पा गुप्ता सहित हिंदी साहित्य जगत के अनेक रचनाकार उपस्थित रहे।

डॉ. विजय कुमार पाठक ‘प्रसून’ ने अपनी दो चर्चित रचनाएँ ‘मैंने सूरज को देखा है’ एवं ‘गाँवों की तस्वीर दिखा दो’ प्रस्तुत कीं। उनकी संवेदनशील अभिव्यक्ति, सामाजिक सरोकार और काव्यात्मक प्रभाव ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। अंत में अध्यक्षा श्रीमती रेखा शर्मा एवं डॉ. पुष्पा गुप्ता ने संयुक्त रूप से सभी अतिथियों, कवियों एवं साहित्यप्रेमियों के प्रति आभार व्यक्त किया। यह राष्ट्रीय कवि सम्मेलन साहित्य, संवेदना और सृजनशीलता के सुंदर संगम के रूप में लंबे समय तक स्मरणीय बना रहेगा।

Related posts

गजब भय देशव मा हरी तोहार हाल हो – हरी राम यादव

newsadmin

अपना बना पाओगे क्या – प्रतिभा जैन

newsadmin

घोर व्यथा है – प्रियदर्शिनी पुष्पा

newsadmin

Leave a Comment