राष्ट्रीय

गया रेलवे जंक्शन को रेल डिविजन बनाने सहित अन्य मांगों को लेकर कॉंग्रेस पार्टी का विशाल धरना प्रदर्शन – डॉ अनमोल कुमार

neerajtimes.com गयाजी । पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज दिनांक 28 जुलाई 2026 को गया रेलवे जंक्शन परिसर में कॉंग्रेस पार्टी के बैनर तले गया जंक्शन को रेल डिविजन बनाने सहित वर्षो से लंबित दर्जनों मांगों को लेकर शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता गया जिला कॉंग्रेस कमिटी के अध्यक्ष रजनीश कुमार झुंना ने किया ।
कार्यक्रम में शामिल बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि विजय कुमार मिट्ठू, पूर्व विधायक मोहम्मद खान अली, जिला कॉंग्रेस उपाध्यक्ष राम प्रमोद सिंह, युगल किशोर सिंह, विद्या शर्मा, प्रदीप शर्मा, टिंकू गिरी, शिव कुमार चौरसिया, सुनील कुमार पासवान, सैफुल इस्लाम, नवीन कुमार गुप्ता, उपेंद्र द्विवेदी, निरु देवी, सुनैना देवी, पूनम कुमारी, अंशु सिन्हा, नवीन कुमार गुप्ता, नेयाज अशरफ, मोहम्मद शामिम, बाबूलाल प्रसाद
आदि ने कहा कि अति प्राचीन, अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त, विश्व पर्यटन मानचित्र पर अपना स्थान रखने वाला पूर्व- मध्य रेल्वे के वर्ल्ड क्लास निर्माणाधीन गया रेल्वे जंक्शन को रेल्वे का डिविजन बनाने, गया से मुंबई, बंगलुरु, अहमदाबाद, हैदराबाद, पूरी आदि स्थानों के लिए गया से सीधी ट्रेन खोलने, वर्षो से बंद वरिष्ठ नागरिकों, पत्रकार, खिलाड़ियों आदि को रेल्वे टिकट में मिलने वाले रियायत को फिर से चालू कराने, गया टाउन सीप एरिया अंतर्गत आने वाले चाकन्द, बेलागंज, इश्वर चौधरी हालट, मानपूर, बंधुआ, पैमार, करजरा, काष्ठा आदि रेल्वे स्टेशन का चहुंमुखी विकास, गया जिला अंतर्गत कई सड़कों पर अवस्थित रेल्वे क्रॉसिंग पर रेल्वे ओवर ब्रिज का निर्माण, टेंपो, टोटो से 24 घंटे में एकबार 25 रुपया ठेकेदारी लेने, गया रेल्वे जंक्शन के वृहद भूखण्ड में मॉल, व्यवसायिक केंद्र विकसित करने, कोरोना के समय से पैसेंजर ट्रेन के नाम में स्पेशल जोड़ कर एक्स्प्रेस ट्रेन के बराबर भाड़ा लेने की परम्परा को समाप्त कर फिर से पैसेंजर ट्रेन का भाड़ा लेना, गया से पटना के लिए रात्रि में 08 बजे से 09 बजे के अंदर कोई नया पैसेंजर ट्रेन शुरू करने, गया रेल्वे जंक्शन से बोधगया,दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय, आई आई एम के लिए लगातार 24 घंटे रिंग बस चलाने आदि मांगों को पूरा नहीं होने से मध्य- दक्षिण बिहार के लोगों में भयानक आक्रोश और मायूसी है।
नेताओं ने धारणा समाप्ति के उपरांत गया रेल्वे जंक्शन के स्टेशन अधीक्षक से मिल कर केंद्रीय रेल्वे मंत्री अश्विनी वैष्णव के नाम एक विस्तृत ज्ञापन भी दिया।

Related posts

परवरिश की जंग में हार मानती जिंदगी – मनोज कुमार अग्रवाल

newsadmin

महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में विधायक सयंम लोढ़ा ने किया 10 कक्ष भवन का शिलान्यास

newsadmin

12thedition of Bharatiya Chhatra Sansad is being inaugurated at MIT-World Peace University. An enthusiastic participation of nearly 10,000 students lightened up this mega annual event with their pulsating energy

newsadmin

Leave a Comment