राष्ट्रीय

मुस्लिम लड़की का विवाह कराकर गोपाल ने मिशाल कायम किया- डॉ अनमोल कुमार

neerajtimes.com खगड़िया। जिले के बोरवा गाँव की एक लड़की, जिसके पिता स्वर्गवास हो गये थे। निर्धनता और आभाव की जिन्दगी गुजर बसर कर रही थीं। उसकी शादी हिन्दू होने के बावजूद धर्म की दीवार तोड़ते हुए गोपाल कुमार सिंह ने अपने खर्च पर शादी करवायी, जो गाँव के लिए एक मिशाल हैं। इन्होंने एक मुस्लिम लड़की का विवाह अप्रैल में भी कराया था। इनका उद्देश्य धर्म के नाम पर देश में होने वाले युद्ध और विषमताओं को समाप्त करना है। उन्होंने इस विवाह के माध्यम से हिन्दू – मुस्लिम एकता को सुदृढ करने का अद्भुत प्रयास किया है।
गोपाल कुमार सिंह हिन्दू – मुस्लिम महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मोबाइल रिपेयरिंग प्रशिक्षण और सिलाई – कटाई, कशीदाकारी आदि के माध्यम से इन लोगो के जीविकोपार्जन का मार्ग भी तैयार किया है। सरकारी सेवा में कार्यरत रहते हुए भी इन्होंने मानवता के सेवा के लिए विभिन्न कार्यक्रम संचालित किया है।

Related posts

सुसाइड, डिप्रेसिव सुसाइड के बीच के फ़र्क को समझें — रश्मि शाक्य

newsadmin

प्रगतिशील सीनियर सिटीजन्स की बैठक सह श्रद्धांजलि सभा आयोजित

newsadmin

इनर व्हील क्लब ऑफ सतना द्वारा आयोजित मेले मे महिलाओं ने जमकर की खरीददारी

newsadmin

Leave a Comment