राष्ट्रीय

श्रद्धांजलि समारोह एवं श्रद्धांजलि विशेषांक का विमोचन हुआ संपन्न

neerajtimes.com (कुधुवां)जौनपुर:: साधनावादी साहित्यकार न्यास के पूर्व संरक्षक स्मृति शेष पूज्य पिताजी पंडित तिलक धारी मिश्र की पुण्यतिथि की प्रथम वार्षिकी पर श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन निज आवास ग्राम कुधुवां पोस्ट ठाकुर गंज जिला जौनपुर में 29 मार्च 2026 रविवार एकादशी तिथि को आयोजित हुआ।
श्रद्धांजलि समारोह का शुभारंभ काव्यात्मक प्रस्तुति द्वारा गुरुवर राम जी मिश्र ‘चित्रकार’ के काव्य पाठ के साथ प्रारंभ हुआ। अथ अनंतर राजेन्द्र पाण्डेय ‘गड़बड़ प्रतापगढ़ी ने काव्य पाठ करते हुए पिता के महत्व को प्रतिपादित करते हुए श्रद्धांजलि समर्पित की। इसके उपरांत ओजस्वी संस्कृत वाणी में श्लोक पाठ एवं पुत्र के स्वरूप को प्रतिपादित करते हुए पूर्व प्राचार्य ज्ञान चंद्र मिश्र ने व्याख्यान दिया। डॉ ओम प्रकाश मिश्र मधुब्रत ने पिताजी को श्रद्धांजलि स्वरूप कविता पाठ किया और श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि प्राचार्य श्री श्याम शंकर मिश्र ऐलाही ने श्रद्धांजलि समारोह में मुख्य वक्तव्य देते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर डॉ वाई एस पाण्डेय नवोदय वैश्विक प्रज्ञान साहित्यिक संस्थान एवं साधनावादी साहित्यकार न्यास के नये संरक्षक ने श्रद्धांजलि दी। उपस्थित लोगों में डॉ कृष्ण कुमार पाण्डेय, बृजेश पांडेय गौरामाफी एवं तमाम रिश्तेदारों, पारिवारिक सदस्यों ने श्रद्धांजलि दी।
ज्ञातव्य है कि इस पुण्य तिथि की प्रथम वार्षिकी पर सभी गणमान्य लोगों को श्रद्धांजलि विशेषांक पुस्तक भी डॉ ओम प्रकाश मिश्र मधुब्रत द्वारा भेंट की गयी। कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा कार्यक्रम के अंत में थाना देवसरा के दारोगा सचिन पटेल, विशिष्ट अतिथि के रूप में पधारकर श्रद्धांजलि समारोह में शामिल हुए।
इसी क्रम में नवोदय वैश्विक प्रज्ञान साहित्यिक संस्थान के आभासी मंच पर साधनावादी साहित्यकार न्यास द्वारा अपने पूर्व संरक्षक को केंद्रित/प्रकाशित श्रद्धांजलि विशेषांक का विमोचन वरिष्ठ अधिवक्ता/कवि डा. राजीव रंजन मिश्र ने किया।
अपने विमोचन वक्तव्य में डा. मिश्र ने पंडित जी के व्यक्तित्व, कृतित्व के साथ पत्रिका में श्रद्धांजलि स्वरूप प्रकाशित रचनाओं की चर्चा के साथ संबंधित रचनाकारों की भावनाओं को रेखांकित करते हुए पंडित जी को अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए।
विमोचन के इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष डॉ कृष्ण कान्त मिश्र, कार्यकारी अध्यक्ष डा. पूर्णिमा पाण्डेय ‘पूर्णा’, डा. शिवेश्वर दत्त पाण्डेय, वरिष्ठ परामर्शदाता व छन्दाचार्य लवकुश तिवारी, मीडिया महा अधीक्षक डा. सुधीर श्रीवास्तव, रूपा माला, एकता गुप्ता, शशिकला नायक, डॉ. जे एन भारती बैरागी, अशोक दोशी, संजीव भटनागर, सुरेश चंद्र जोशी, प्रभात राजपूत सहित संस्थान से जुड़े तमाम पदाधिकारियों के साथ-साथ अनेक साहित्यकारों ने भी न्यास और संस्थान के पूर्व संरक्षक को याद किया और अपनी श्रद्धांजलियां दी।
अंत में डा ओम प्रकाश मिश्र मधुब्रत ने श्रद्धांजलि समारोह/विमोचन कार्यक्रम में पधारे सभी गणमान्य अतिथियों का आभार ज्ञापित किया।

Related posts

लेखिका शिखा गोस्वामी को मिला विभूति अलंकरण अवॉर्ड

newsadmin

प्रमोद सावंत ने ली CM पद की शपथ, देखें मंत्रियों की लिस्ट

admin

संत रविदास: प्रेम, एकता और समानता के संदेशवाहक – इंजी. अतिवीर जैन ‘ पराग’

newsadmin

Leave a Comment