उत्तर प्रदेश

मेधावी छात्र हुए सम्मानित

neerajtimes.com देवबंद –  नगर के प्रतिष्ठित द दून वैली स्कूल में आज कक्षा 3 से कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों को उनके रिजल्ट एवं वर्ष भर किए गए श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए पुरस्कार प्रदान किए गए।
कार्यक्रम का प्रारम्भ स्कूल की मैनेजर श्रीमती सुमन सिंघल , प्रधानाचार्या श्रीमती सीमा शर्मा , क्वालिटी हैड श्रीमती अर्चना शर्मा , उप-प्रधानाचार्यो श्रीमती तनुज कपिल व हरदीप सिंह द्वारा सरस्वती माँ के चित्र के समक्ष पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्जवलित कर किया । कार्यक्रम का शुभारंभ बच्चों के द्वारा स्वागत गीत की शानदार प्रस्तुति से किया गया । विभिन्न कक्षाओं के विद्याथियों द्वारा प्रस्तुत नृत्य व गीतों की प्रस्तुतियों ने अभिभावकों का मन मोह लिया । अद्वित, तनिष्का व सौम्या द्वारा कविताओं के माध्यम से अध्यापकों का आभार प्रकट किया गया ।
पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में 2025-26 के वर्ष पर्यन्त शत प्रतिशत उपस्थिति के लिए कक्षा 3 से प्रीशा, हारिका, अरकान, मौ हुसैन व अलमिश तथा कक्षा 4 से मौ॰ आहिल, एकांश व शिवन्या एवं कक्षा 05 के आश्वी चावला, अमन त्यागी व अक्षांश तथा लगातार 5 वर्ष की शत प्रतिशत उपस्थिति के लिए कक्षा 3 के मौ॰ असद खान कक्षा 7 से जियान उस्मानी, पिछले 4 वर्षों से कक्षा 6 से अंश सैनी व कक्षा 8 से सिद्धार्थ राणा तथा पिछले दो वर्षों से कक्षा 6 से उत्सवी गर्ग , केशव गुप्ता व कक्षा 8 से अथर्व गोयल को पुरस्कृत किया गया l
कक्षाटॅापर की श्रेणी में कक्षा 3 से अर्चित व विवान अरोड़ा कक्षा 4 से स्तुति व आरूही गर्ग व कक्षा 5 से कृशा को पुरस्कार प्रदान किया गया । कक्षा टॉपर की श्रेणी में कक्षा 6 से कुशाग्र बब्बर, कक्षा 7 से अरहाम अदनान मलिक, कक्षा 8 से नव्या गुप्ता को पुरस्कार प्रदान किया गया l इसके अतिरिक्त प्रथम, द्वितीय, तृतीय रैंक तथा सांत्वना पुरस्कार प्राप्त करने वाले सभी बच्चों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया l
स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती सीमा शर्मा ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि विद्यालय में शत प्रतिशत उपस्थिति छात्रों में आत्मविश्वास जगाती है । मेरे बच्चे देश का भविष्य है और देश के भविष्य को संवारना हम सब का कर्तव्य है । बच्चों की इस सफलता का श्रेय अभिभावकों, अध्यापकों के पुरुषार्थ व स्वयं बच्चों की कर्मठता को जाता हैं । उन्होंने बच्चों को आशीर्वाद देते हुए निरंतर परिश्रम और अनुशासन के महत्व पर बल दिया और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं ।
अन्त में स्कूल की मैनेजर श्रीमती सुमन सिंघल ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि प्रत्येक बच्चे का प्रयास सराहनीय रहा इसके लिए अध्यापक, एवं अभिभावक प्रशंसा के पात्र हैं ।     रिपोर्टर – महताब आज़ाद

Related posts

दि ग्राम टुडे प्रकाशन समूह के संपादक डा. शिवेश्वर दत्त पाण्डेय जी का वैयक्तिक आंकलन – यमराज मित्र सुधीर श्रीवास्तव

newsadmin

लेफ्टिनेंट विशाल रोहिला को मिला महाराजा रणबीर सिंह रोहिला सम्मान

newsadmin

कुशीनगर में जहरीली टॉफी खाने से चार बच्चों की हुई मौत,सीएम योगी आदित्यनाथ ने जांच के दिए निर्देश

admin

Leave a Comment