( 1 ) ज्ञान व शक्ति
भक्ति ऊर्जा का पर्व.,
है नवरात्रि !!
( 2 ) नव स्वरूप
धरके माता दुर्गा.,
खिलाएं रूप !!
( 3 ) शक्ति सृजन
पालन संहारक.,
माँ को नमन !!
( 4 ) घर को शुद्ध
करे मन पवित्र.,
ध्यान साधना !!
( 5 ) जागृत करे
आंतरिक शक्तियाँ.,
ये नवरात्रि !!
( 6 ) सात्त्विक पथ्य
व आध्यात्मिक लक्ष्य.,
हो भक्ति ध्येय !!
( 7 ) धर्म की जीत
का प्रतीक ये पर्व.,
है नवरात्रि !!
( 8 ) शुभ प्रार्थना
नव संवत्सर की.,
खिलें कामना !!
( 9 ) सोल्लास हर्ष
ये लाया नववर्ष.,
होए उत्कर्ष !!
-सुनील गुप्ता
जयपुर, राजस्थान |