मनोरंजन

सामाजिक लोकतन्त्र के ताना- बुना -श्याम किशोर

  •  बाबा साहेब को समझना केवल इतिहास पढ़ना नहीं, बल्कि भारत की आत्मा को समझना है.
    वे किसी एक जाति, वर्ग या समुदाय के नेता नहीं थे -वे मानव गरिमा, न्याय और समानता के प्रहरी थे.
    #महिलाओं के अधिकार
    उन्होंने हिंदू समाज में स्त्रियों को संपत्ति और समान अधिकार दिलाने के लिए हिंदू कोड बिल का मसौदा तैयार किया. उस समय यह एक क्रांतिकारी कदम था. वे मानते थे कि जिस समाज में स्त्री समान नहीं, वह समाज सभ्य नहीं
    #वंचित और अछूत समाज
    उन्होंने आजीवन सामाजिक भेदभाव और अस्पृश्यता के विरुद्ध संघर्ष किया.उनका आंदोलन केवल विरोध नहीं था – वह आत्मसम्मान की क्रांति था.
    #मजदूर और गरीब वर्ग
    वे श्रमिकों के अधिकार, न्यूनतम वेतन, काम के निश्चित घंटे और सामाजिक सुरक्षा के पक्षधर थे. उनके लिए लोकतंत्र केवल मतदान नहीं, बल्कि आर्थिक न्याय भी था.
    #संविधान और संतुलन
    भारतीय संविधान में उन्होंने समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व को मूल आधार बनाया.
    उनकी दृष्टि स्पष्ट थी – राजनीतिक लोकतंत्र तभी टिकेगा, जब सामाजिक लोकतंत्र होगा.
    महापुरुष किसी वर्ग के नहीं होते
    इतिहास में कई विभूतियों को संकीर्ण पहचान में बाँट दिया गया –
    #Parashurama को केवल सवर्णों का प्रतीक बताया जाता है.
    #Jyotirao_Phule और #Karpoori_Thakur
    को केवल ओबीसी राजनीति से जोड़ा जाता है.
    #Chandragupta_Maurya और #Samrat_shoka को जातीय प्रतीक बना दिया जाता है.
    #Kanshi_Ram और #Birsa_Munda को सीमित वर्गीय दायरे में रखा जाता है.
    जबकि सच्चाई यह है – ये सभी विभूतियाँ मानवता की साझा धरोहर हैं.
    #परंपरा, कानून और जागरूकता
    #Manusmriti के प्रभाव से वर्ण व्यवस्था मजबूत हुई.
    समाज में संतुलन लाने के लिए संविधान में विशेष प्रावधान (जैसे SC/ST संरक्षण) किए गए.
    कानून एक साधन है –
    चाकू सब्जी भी काट सकता है और अपराध भी कर सकता है.
    दोष साधन का नहीं, उसके उपयोग का होता है.
    लेकिन यह भी सत्य है –
    यदि न्याय प्रणाली पर प्रभावशाली लोग हावी हो जाएँ, तो संतुलन बिगड़ सकता है-
    इसलिए जागरूक नागरिकता + नैतिक आचरण दोनों अनिवार्य हैं.
    #अंतिम_संदेश
    बाबा साहेब का अंतिम लक्ष्य था –
    “मनुष्य को मनुष्य बनाना.”
    जब तक हम
    ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य, शूद्र की संकीर्ण पहचान से ऊपर उठकर
    सिर्फ “मनुष्य” बनना नहीं सीखेंगे,
    तब तक सामाजिक लोकतंत्र अधूरा रहेगा.
    समानता + बंधुत्व + न्याय = यही उन सभी विभूतियों का सच्ची श्रद्धांजलि है.

©श्याम किशोर, समाजसेवी,

Related posts

आस्था का प्रतीक-सिद्धपीठ कालीमठ – विनोद कुमार गोयल एडवोकेट

newsadmin

मजा आ गया – अनिरुद्ध कुमार

newsadmin

ग़ज़ल हिंदी – जसवीर सिंह हलधर

newsadmin

Leave a Comment