( 1 ) लगाके
मस्तक पर
प्रेम की रोली..,
आओ खेलें मिलकर हम होली !!
( 2 ) सौभाग्य
ऊर्जा सुरक्षा
खुशियों का प्रतीक..,
होली खिलाए है सबका नसीब !!
( 3 ) नाचे
मन बगिया
देखकर प्रेम रंग…,
होली है मस्ती का हुड़दंग !!
( 4 ) यादें
बचपन की
लोटपोट कर जाएं..,
होली तर-बतर जीवन कर जाए !!
( 5 ) बरसे
मन सरसे
होली जीवन में..,
प्रेम आनंद भरदे, उर हरषे !!
– सुनील गुप्ता ,जयपुर,राजस्थान |