neerajtimes,com नैनीताल – Housing and Urban Development Corporation (हडको) एवं Centre for Good Governance के सहयोग से Uttarakhand Administrative Academy, नैनीताल में शहरी निकायों के क्षमता विकास हेतु एक महत्वपूर्ण करार यू विन (UIWIN) योजना के अंतर्गत संपन्न किया गया। इस करार का उद्देश्य आगामी वर्षों में शहरी निकायों में आधारभूत संरचना (इन्फ्रास्ट्रक्चर) अर्बन इन्वेस्ट विंडो (UIWIN) में सुधार, सुशासन को प्रोत्साहन तथा वित्तीय प्रणाली को सुदृढ़ एवं समन्वित बनाना है। इसके अंतर्गत शहरी निकायों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे प्रशासनिक दक्षता तथा वित्तीय प्रबंधन को और अधिक मजबूत किया जा सके।
करार पर हस्ताक्षर हडको के क्षेत्रीय प्रमुख श संजय भार्गव एवं सेंटर फॉर गुड गवर्नेंस के सचिव डॉ. महेश कुमार द्वारा किए गए। यह करार उत्तराखंड प्रशासनिक अकादमी के महानिदेशक, वरिष्ठ आईएएस अधिकारी बी.पी. पांडे की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर संजय भार्गव ने कहा कि यह करार वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर सिद्ध होगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि हडको एवं अकादमी के संयुक्त प्रयासों से उत्तराखंड के शहरी निकायों की संरचना एवं वित्तीय प्रणाली को स्थायित्व और मजबूती प्रदान की जाएगी।
कार्यक्रम में विभिन्न प्रशासनिक अधिकारियों एवं प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। उत्तराखंड प्रशासनिक अकादमी से श्री मनोज पांडे एवं मुख्य वित्त अधिकारी रिचांशु शर्मा भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।
अधिक जानकारी हेतु – संजय भार्गव, क्षेत्रीय प्रमुख हडको देहरादून, Mob 9897813920