उत्तर प्रदेश

निःशुल्क जांच शिविर में 65 लोगों की आंखों व स्वास्थ्य की हुई जांच

neerajtimes.com देवबंद – गुरूद्वारा श्री गुरू नानक सभा में आई एच टी पैरामेडिकल काॅलेज द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाकर 65 लोगों की आंखों, बी.पी. व शुगर की जांच की गई।
कैम्प में डा. सतनाम सिंह ने स्वास्थ्य सम्बंधी व डा.अक्षय ने आंखों की जांच की। काॅलेज के प्रबंधक डा. कुलदीप राणा ने कहा कि काॅलेज द्वारा समय समय पर नगर में निःशुल्क जांच शिविर लगाकर लोगों को सुविधा देने का प्रयास किया जाता है।
गुरूद्वारा कमेटी के प्रधान सेठ कुलदीप कुमार ने कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है। कॉलेज का प्रयास सराहनीय है। गुरूद्वारा कमेटी की ओर से डा. कुलदीप राणा, डा.सतनाम सिंह, डा. अक्षय व उनकी टीम को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान गुरजोत सिंह सेठी, सतीश गिरधर, श्याम लाल भारती, हरविंदर सिंह बेदी, गुरदयाल सिंह, अमनदीप सिंह, युवराज सिंह, अमृत सिंह, चरण सिंह आदि मौजूद थे।
रिपोर्टर – महताब आज़ाद

Related posts

गोरखपुर से बड़ी जीत की ओर आगे बढ़ रहे हैं योगी आदित्यनाथ, 11वें राउंड में 36 हजार मतों से आगे

admin

लेखक मुकेश “कबीर ” को मिला राष्ट्रीय कलम गौरव सम्मान

newsadmin

मानव कल्याण मंच संस्था द्वारा निर्धन व असहाय लोगों को गर्म कपडे वितरित किए

newsadmin

Leave a Comment