उत्तर प्रदेश

सिटीजन क्लब के वार्षिक चुनाव में गुरजोत सेठी अध्यक्ष व अब्दुल हादि बने सचिव

neerajtimes.com देवबंद – सिटीजन क्लब के वार्षिक चुनाव में सर्वसम्मति से पत्रकार गुरजोत सिंह सेठी को अध्यक्ष, एडवोकेट अब्दुल हादि खां को सचिव, डा.बी.के.शर्मा को कोषाध्यक्ष, एडवोकेट भूदत्त शर्मा को उपाध्यक्ष व अरविंद सिंघल इन्फिनिटी को कार्यक्रम संयोजक चुना गया। सभी सदस्यों ने नए पदाधिकारियों का मार्ल्यापण कर स्वागत किया। साथ ही 23 जनवरी को सुभाष जयंती पर आयोजित होने वाले वार्षिक कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई।
मोहल्ला नेचलगढ में आयोजित बैठक में संयोजक डा. अशोक चौधरी ने क्लब के नए पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नए पदाधिकारी क्लब के सामाजिक कार्य करने की परम्परा को आगे बढाएंगे। नव मनोनीत अध्यक्ष गुरजोत सिंह सेठी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे क्लब सदस्यों की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। सचिव अब्दुल हादि खां व कार्यक्रम संयोजक अरविंद सिंघल ने कहा कि क्लब द्वारा प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी 23 जनवरी को सुभाष चौक पर सुभाष जयंती हर्षोल्लास से मनाई जाएगी। इस दौरान सेठ कुलदीप कुमार, प्रदीप कुमार बंसल, धर्मपाल महाजन, डा.कुलदीप राणा, रवि श्रीवास्तव, डा. विजेंद्र गोयल, मौ. आकिल, तहसीन खां एडवोकेट, डा0 नेत्रपाल सिंह गहलौत, डा. जे.पी.उपाध्याय, सत्य प्रकाश वर्मा, डा. इकरम पाल सिंह, रोबिन धीमान, विनय ठकराल आदि मौजूद रहे।       रिपोर्टर – महताब आज़ाद

Related posts

राष्ट्रवादी कवि महताब आज़ाद को मिला काव्य रत्न सम्मान

newsadmin

कवि डा.महताब आज़ाद को मिला गुरु साधक सम्मान-2022

newsadmin

देवबन्द क्षेत्र के गांव साधारणपुर में हुई “मनमौजी छोरा” देहाती फिल्म की शूटिंग

newsadmin

Leave a Comment