मनोरंजन

हे बजरंगी – कर्नल प्रवीण त्रिपाठी

हे बजरंगी दीजिये,  सब को ऐसी शक्ति।

शुद्ध भाव उपजें सदा,बढ़ती जाए भक्ति।।१

 

मंगलमय मंगल दिवस, करते मंगलमूर्ति।

मंगल को हनुमत भजें, होगी इच्छापूर्ति।।२

 

संजीवनि सम नाम है, तन में आती जान।

शरणागत के कष्ट सब, हरते श्री हनुमान।।३

 

अपने पौरुष को अगर, पहचानें सब लोग।

हो जाएंगे तब सफल, जो भी करें प्रयोग।।४

– कर्नल प्रवीण त्रिपाठी, नोएडा, उत्तर प्रदेश

Related posts

ग़ज़ल – विनोद निराश

newsadmin

ग़ज़ल – रीता गुलाटी

newsadmin

बढ़ती रेल दुर्घटनाओं से सबक लेना आवश्यक – मनोज कुमार अग्रवाल

newsadmin

Leave a Comment