मनोरंजन

शौक – सुनील गुप्ता

 

( 1 ) शौक

पालते चलें,

गम दुःख भूलाते सदा चलें !!

 

( 2 ) मौज

मस्ती करें,

अपनों संग मिलते मुस्कुराते चलें !!

 

( 3 ) रोज

हँसते गुनगुनाते,

वर्तमान तत्क्षण में बनें रहें  !!

 

( 4 ) खोज

जारी रखें,

प्रेम आनंद सभी में बाँटते चलें  !!

 

( 5 ) बोझ

न समझें,

चलें जीवंत जिंदगी यहाँ पे जीएं  !!

 

( 6 ) सोच

रखें सकारात्मक,

जोश उत्साह उमंग भरते चलें  !!

 

( 7 ) होश-हवास

न खोएं,

जीवन सफर तय करते चलें  !!

 

( 8 ) खिलें-खिलाएं

मकरंद लुटाएं,

आओ चहुँ ओर अपने खुशियाँ लुटाएं !!

– सुनील गुप्ता (सुनीलानंद), जयपुर, राजस्थान

Related posts

मैं शब्दों को नहीं पिरोती – सविता गर्ग

newsadmin

उतार आज आरती – अनिरुद्ध कुमार

newsadmin

दुःख का कारण – सुनील गुप्ता

newsadmin

Leave a Comment