neerajtimes.com – आराधिका साहित्यिक मंच एवं शब्द सिदिक्षा साहित्यिक मंच के संयुक्त तत्वावधान में ‘रंगो के पर्व होली’ के उपलक्ष्य में भव्य आनलाइन काव्य गोष्ठी/ पुस्तक विमोचन का आयोजन किया गया। 07 मार्च 2025, संध्या 4:00 बजे से रात्रि 8: 00 बजे तक निरंतर 4:00 घंटे तक गतिमान रहकर भव्यता के साथ संपन्न हुई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता का दायित्व मंच पर उपस्थित सभी वरिष्ठों को संयुक्त रूप से देकर सम्मानित किया गया।
काव्यगोष्ठी का शुभारंभ वरिष्ठ कवि कमलेश विष्णु सिंह ‘जिज्ञासु’ (दिल्ली) की वाणी वंदना से हुआ। तत्पश्चात संस्थापक द्वय निधी बोथरा जैन, सतीश शिकारी, महासचिव सुधीर श्रीवास्तव, सलाहकार अनिता बाजपाई (वर्धा) ने सभी साहित्यकारों का अभिनन्दन करते हुए होली की महत्ता को रेखांकित करते हुए सभी का स्वागत अभिनंदन कर बधाइयां शुभकामना दी।
इसके बाद आराधिका राष्ट्रीय मंच द्वारा प्रकाशित साझा संकलन सूर्य रश्मि भाग -3 व मंच की मानद संरक्षिका स्व. सरोज गर्ग ‘सरू’ के काव्य संग्रह ‘आखिरी मंजिल’ का विमोचन डा. निधी बोथरा जैन ने किया।
तत्पश्चात काव्य पाठ का सिलसिला शुरू हुआ।कुल 50 कवियों कवयित्रियों ने अपनी होली विषयक विविध मनमोहक प्रस्तुतियों से काव्य गोष्ठी को ऊंचाइयों तक पहुँचाया। सतीश शिकारी, बसंत श्रीवास एवं अनीता बाजपाई ने कुशल मंच संचालन के द्वारा काव्यगोष्ठी को सफलता प्रदान की।
आयोजन को सफल बनाने में दोनों मंचों के पदाधिकारियों/ वरिष्ठ कवियों कवयित्रियों का सराहनीय योगदान रहा। सभी पदाधिकारियों और शुभचिंतकों की सक्रिय, गरिमामय उपस्थिति से आयोजन को सफल बनाने में सफलता प्राप्त हुई।
अंत में अनीता बाजपाई ने सभी अतिथियों एवं साहित्यकारों का आभार ज्ञापित करते हुए भव्य काव्य गोष्ठी के विराम की घोषणा की।