मनोरंजन

मंगलमय होली – सुनील गुप्ता

हो मंगलमय

हम सबकी होली,

चलें सजाएं,  मन रंगोली  !!1!!

 

गले मिलें

प्रेम संग भाई,

ग़ुलाल लगाएं, खेलें होली !!2!!

 

लेकर चलें

मिष्ठान होली के,

बैठकर करें,  गुफ़्तगू हँसते !!3!!

 

मनोमय रंगीली

आई हर्षाए होली,

प्रेमरंग लगाएं,चलें सरसाए  !!4!!

 

निर्मल यश

फैले मकरंद चहुँओर,

पैगाम यही,  होली लाई !!5!!

– सुनील गुप्ता (सुनीलानंद), जयपुर, राजस्थान

Related posts

कठपुतली कला को देख बच्चों की गुंजेगी किलकारी : सुनील कुमार

newsadmin

यमराज मेरा यार – जिसे पढ़कर सभी करें प्यार

newsadmin

क्या सचमुच बिहार में करिश्मा कर पाएंगे प्रशांत किशोर – कुमार कृष्णन

newsadmin

Leave a Comment