मनोरंजन

प्रमुख लक्की कुमारी द्वारा मुरौल प्रखंड कार्यालय पर हर्षोल्लास से मनाया गया होली मिलन समारोह

neerajtimes.com (kumar sandeep) मुरौल – चाहे सामान्य जन हो या जनप्रतिनिधि सभी के लिए होली का उत्सव विशेष मायने रखता है। इसी श्रृंखला में मुरौल प्रखंड कार्यालय पर प्रमुख लक्की कुमारी द्वारा बड़े ही हर्ष से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस होली मिलन समारोह में मुरौल प्रखंड कार्यालय के विभिन्न पदाधिकारियों ने भाग लिया। सभी पदाधिकारियों ने एक दूसरे के हिलमिल अबीर-गुलाल लगाएं। अबीर-गुलाल से उत्सव मनाने के संग ही पर्व विशेष मिष्ठान की भी व्यवस्था सभी के लिए प्रमुख लक्की कुमारी द्वारा की गई थी। सभी ने बड़े ही हर्ष से होली मिलन के उत्सव का आनंद लिया। जिसमें मुख्य रूप से शिवांगी कुमारी (प्रखंड विकास पदाधिकारी), राकेश कुमार (सामाजिक कार्यकर्ता), सरपंच रीमा भारती, अवधेश कुमार सिंह (पंचायत समिति),

संतोष कुमार (पंचायत समिति प्रतिनिधि),अरविंद कुमार (मुखिया पुत्र लौतन), कुणाल गौरव (पंचायत समिति इटहा),सीता देवी (पूर्व मुखिया पिलखी गजपति), रुपक कुमार(पंचायत समिति), बबिता कुमारी (उपप्रमुख), कुमार संदीप (युवा कवि/लेखक), प्रज्ञा कुमारी (मुखिया पिलखी गजपति), अरविंद कुमार, मनोरंजन झा, अजय कुमार यादव(उप पार्षद), हरिमोहन कुमार, संतोष कुमार (पंचायत समिति प्रतिनिधि) आदि गणमान्य जन होली मिलन समारोह में उपस्थित थे।

Related posts

महिला सशक्तिकरण की कठोर वास्तविकताः कामकाजी महिलाओं के हतोत्साहित करने वाले आंकड़े- डॉ दिव्या नेगी घई

newsadmin

गीत – जसवीर सिंह हलधर

newsadmin

बहुत मुश्किल है जमाने में मुनव्वर होना – राकेश अचल

newsadmin

Leave a Comment