मनोरंजन

बरगद – सुनील गुप्ता

( 1 )” ब “, बरबस

देख, वट वृक्ष को

लगता देख लिए, भगवान साक्षात्  !

बसे हैं त्रिदेव ब्रह्मा, विष्णु, महेश….,

इसलिए है ये बड़ा ही, पवित्र अक्षय वट !!

( 2 )” र “, रमें

ब्रह्मा वट जड़ों में,

तो भगवान विष्णु वृक्ष तनों में  !

और फल पत्तियों में शिव शंकर बसते….,

है जीवंतता और उर्वरता का प्रतीक ये  !!

( 3 )” ग “, गहन

विशाल छत्र छाया इसकी,

और है ऊर्जा शक्ति से, ये परिपूर्ण  !

चलें सभी इसकी, नित्य पूजा करते..,

और ये करे इच्छाएं, मनोकामनाएं  पूर्ण !!

( 4 )” द “, दर्द-दुःख

त्रिदोष रोग भगाए,

ये वात पित्त कफ़ को, संतुलित करे  !

और बनाए चले, जीवन को सदैव स्वस्थ.,

जीवन में बल बुद्धि, आरोग्य प्रदान करे !!

( 5 )” बरगद “, बरगद

पेड़, अवश्य लगाएं

पाए चलें अनगिनत, फल जीवन में  !

और पाएं सुख-समृद्धि सौभाग्य आरोग्य..,

जीवन हर्षाए सरसाए चले, त्रिदेव बसे हों जहाँ पे !!

– सुनील गुप्ता (सुनीलानंद), जयपुर, राजस्थान

Related posts

गीतिका – मधु शुक्ला

newsadmin

कवि सुधीर श्रीवास्तव हिंदी सेवी सम्मान, वंदेमातरम् सम्मान 2024 व राम दुलारे स्मृति साहित्य शिरोमणि सम्मान से सम्मानित

newsadmin

चोट खाए दिल – कल्पना गुप्ता

newsadmin

Leave a Comment