मनोरंजन

मेरी कलम से – डॉ. निशा सिंह

है आसमाँ  इक  सा यहाँ इक जैसी धरा है ।

फिर भी ग़मों के  सिंधू  में  डूबा ये वरा है।।

कुछ लोग हैं भूखे यहाँ  चिथड़े  हैं बदन पर।

कुछ लोग का घर रोटी-ओ-कपड़ो से भरा है।।

 

अमीरी का  नशा छाए “नवल” तो  देखना पीछे।

गये दुनिया से सब ख़ाली कलंदर या सिकंदर हो।।

 

प्यार  होता  बहुत  ही  जताना  कठिन।

भूलना भी  कठिन  है  निभाना  कठिन।

ज़िन्दगी  नाम  है इमरोज़  में जी  लेने  का ।

तुम “नवल” कल के लिए आज को ज़ाया न करो ।।

– डॉ. निशा सिंह ‘नवल’, लखनऊ, उत्तर प्रदेश

Related posts

दोहा गजल – अनिरुद्ध कुमार

newsadmin

ग़ज़ल – रीता गुलाटी

newsadmin

प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा द्वारा तेलंगाना में हिंदी सेवियों का सम्मान

newsadmin

Leave a Comment