मनोरंजन

नारी सुरक्षा – रीता गुलाटी

Vivratidarpan.com – वर्तमान हालात मे नारी सुरक्षा को लेकर मन मे अंतर्द्धन्दचलना लाजिमी है। आये दिन बलत्कार की घटनाएं मन मे एक डर पैदा करती है। रात हो या दिन गाँव हो या शहर..नारी कही भी सुरक्षित कहाँ है ?

आज के परिवेश मे नारी कही भी सुरक्षित नही। जहाँ बहू बेटियाँ पढ़ लिखकर नौकरियों पर निकली है वही नारियां रसूकदार मनचलें लोगो की बुरी नज़रो से नही बच पायी हैं।

कोलकाता मे  महिला डाक्टर ने जो झेला वो जीता जागता उदाहरण है। अपराध को बढावा देने पर जब रसूकदार पर नकेल नही कसी जायेगी,ऐसी घटनाएं होती रहेगी। हमारे देश का दुर्भाग्य है यहां समय पर न्याय नही मिलता। अन्य खाड़ी देशों की तरह इजराईल व सऊदी अरब की तरह मुजरिम को सजा दी जाऐ तो लोगो मे भय होगा और वो ये गुनाह करने से बचेगे। हाँ कुछ समय पहले हैदराबाद मे एक महिला के संग बलत्कार हुआ और उसे मार दिया गया..वहाँ बिना न्याय की इंतजार किये आम लोगों ने मिलकर एनकाउंटर कर दिया आरोपी का। तब से वहां कोई घटना नही घटी। हमारे देश मे आरोपी को सजा इतनी लेट मिलती है तब तक वो कानून को खरीद लेता है। रसूकदार के फोन आ जाते है नेता लोग की शय पर  दरिन्दे दरिंदगी का नंगा नाच करते हैं। अकेली लड़की कही भी सुरक्षित नही,जहां महिला डाक्टर घायलो का इलाज करने हेतु नाइट डयूटी करती है एक नवजात शिशु को जिंदगी देती है डिलीवरी कराकर नवजीवन देती है,उनकी जिंदगी सुरक्षित नही। आज आये दिन नारी का अपहरण करके उन्हें रेड ऐरिया मे बेच दिया जाता।मानव तस्करी के तहद विदेशों मे भी बेच दिया जाता। अब समय आ गया है हमे अपनी बहन बेटियों को सृदृढ़ करना होगा.आत्म सुरक्षा हेतु जूडो कराटे,तलवार बाजी सिखानी होगी। आत्म सुरक्षा के गुर सिखाने होगे। अभी इन सबसे निपटने के लिये सरकार ने एक हैल्प नं जारी किया है, (1091)7837018555 जो निशुल्क सेवा जारी की है, जो  पूरे भारत मे लागू की है। जो भी लड़की मुश्किल मे हो मिस्ट काल दे या फोन करे। पुलिस अपनी वैन से सुरक्षित गतंव्य पर पहुँचाऐगी। नारी सुरक्षा पर हम सबको मिलकर सख्त कदम उठाने होगे। आज मन मे यही अंतर्द्धन्द है कि क्या ये सब करने से नारी की सुरक्षा हो जायेगी। समाज के हर वर्ग को सहयोग करना होगा और गुनाहगार को ऐसी सजा देनी होगी ताकि भविष्य मे कोई दूसरा व्यक्ति गलत काम को करते समय दस बार सोचे। आज खाड़ी देश आरोपी को ईरान मे पत्थर मार कर सजा दी जाती है। इजरायल मे 16 साल तक जेल मे रखते है आरोपी को। सऊदी अरब मे अपराधी का गला काट दिया जाता है चीन मे रेप की सजा मौत है। नार्थ कोरिया मे आरोपी को गोली मार दी जाती है। अफगानिस्तान मे फाँसी की सजा होती है,या सिर पर गोली मार दी जाती है कोर्ट का फैसला चार दिन मे हो जाता है जबकि भारत मे केस बरसो चलता है। क्यो नही हमारे भारत मे आरोपी को तुरन्त सजा  देते, ताकि दूसरो को सबक मिले। अब समय आ गया है हम नारी सुरक्षा हेतु सख्त कदम उठायें ताकि नारी शक्ति बिना डरे समाज मे काम कर सके।   – रीता गुलाटी ऋतंभरा, चंडीगढ़

Related posts

डा. अवनीश मिश्र के जन्मदिन पर साहित्यिक जीवन दीपिका पत्रिका का विमोचन संपन्न

newsadmin

श्रीरामलला – सुनील गुप्ता

newsadmin

ग़ज़ल – ऋतु गुलाटी

newsadmin

Leave a Comment