मनोरंजन

भारत की शान – दीप्ति शर्मा दीप

लहर-लहर लहराये देखो, अपना ध्वज  महान।

नहीं झुका है नहीं झुकेगा, ये  भारत की शान।।

 

सदा शौर्य की   गाथा गाता,  ये  केसरिया  रंग,

शान्ति सत्य का हाल सुनाता, इसका सफेद रंग।

हरित क्रांति भारत की कहती, हरियाली के संग,

नहीं ये रंगों की पताका,  भारत का स्वाभिमान।

लहर- लहर लहराये देखो,  अपना ध्वज महान।

 

सबसे न्यारा  सबसे प्यारा,  मेरा   हिन्दुस्तान,

हर बच्चा यहाँ   देश  प्रेमी,   देता जीवन दान।

जोश सभी में ही भर  देता, इसका   राष्ट्रगान,

धर्म युद्ध में विजय सुनिश्चित, सत्य राह की मान।

लहर- लहर लहराये देखो,  अपना ध्वज महान।

 

चरण  में  नमन  वंदन  है,  इसके  सौ- सौ बार,

अमृत महोत्सव आजादी का,  मना  रहा संसार।

अपना तिरंगा लहरा रहा,  तोड़  मजहबी दीवार,

बस इतना याद रखना सभी, ना हो अब अपमान।

लहर- लहर लहराये देखो,  अपना ध्वज महान।

 

लहर- लहर लहराये देखो,  अपना  ध्वज ‌महान।

नहीं झुका है नहीं झुकेगा,  ये  भारत  की  शान।

– दीप्ति शर्मा दीप, जटनी, उड़ीसा

Related posts

राष्ट्रीय संस्था ‘देवशील मेमोरियल एक संकल्प’ का तृतीय वार्षिकोत्सव 11 दिसंबर को : रश्मि अभय

newsadmin

ग़ज़ल – विनोद निराश

newsadmin

रूप सलोना रघुनंदन का – नीलिमा मिश्रा

newsadmin

Leave a Comment