मनोरंजन

मकस कहानिका द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कवि सम्मेलन का किया आयोजन

neerajtimes.com – मकस कहानिका के झारखंड अध्याय द्वारा सावन के पावन महीन और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर  एक कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमे  काव्य पाठ का विषय सावन , कजरी ,शिव भजन और स्वतंत्रता दिवस रखा गया था।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सरोज झा प्रांतीय महासचिव राष्ट्रीय कवि संगम झारखंड इकाई ने कार्यक्रम का उद्धघाटन किया। झा ने आयोजन की काफी तारीफ किया और ऐसे कार्यक्रमों से हिंदी साहित्य और भारतीय संस्कृति का प्रचार प्रसार और विस्तार होता है। विशिष्ठ अतिथि के रूप में जे के मिश्रा दुबई अंतर्राष्ट्रीय संयोजक कहानिका,सुधीर कुमार श्रीवास्तव मीडिया प्रभारी सह राज्य प्रभारी यूपी अध्याय ने भाग लिया। मंच संचालन विभा तिवारी,सह संपादक ने किया ।

कार्यक्रम में देश विदेश के प्रतिष्ठित और अनुभवी कवियों और कवित्रीयो ने भाग लिया।सभी प्रतिभागियों ने एक से बढ़कर एक काव्य पाठ किया जिसके तहत कजरी ,शिव भजन,भोजपुरी गीत,हिंदी गजल और काव्य पाठ किया। कवि सम्मेलन का प्रारंभ ममता झा डाल्टनगंज ने गणेश वंदना,कृति तिवारी बुरहानपुर एमपी ने सरस्वती वंदना और श्याम कुंवर भारती, बोकारो झारखंड ने भोजपुरी देवी प्रस्तुत कर शुभारंभ किया।

काव्य पाठ में मुख्य रूप से

  1. करुणा तिवारी बिहार बंगाल 2. किरण कुमारी ‘वर्तनी’ जमशेदपुर 3.राजेश तिवारी,गुजरात 4.रेखा कृति पंडित 5.कल्पना झा , बोकारो, झारखंड

6.दिवाकर पाठक,हजारीबाग, झारखंड  7. रशीद अकेला, रांची झारखण्ड  8.संतोष श्रीवासतव एमपी  9.शशि जैसवार नोएडा एमपी 10. कृति तिवारी एमपी

11.डॉ सतेंद्र शर्मा हिमाचल 12.रीता कुशवाहा  13.शिव प्रसाद झारखंड 14. ममता झा डाल्टनगंज झारखंड 15 एन के पाठक निराला रांची झारखंड

16.कृष्णानंद कनक पटना बिहार 17.सुधीर कुमार श्रीवास्तव  18. जे के मिश्रा दुबई  19. श्याम कुंवर भारती बोकारो झारखंड

अतिथियों का स्वागत भाषण एन के पाठक राज्य प्रभारी झारखंड अध्याय, स्वागत गीत  ममता झा ने किया और अंत में धन्यवाद ज्ञापन श्याम कुंवर भारती ने किया। सभा की अध्यक्षता श्याम कुंवर भारती, प्रधान संपादक कहानिका ने किया।

Related posts

भोजपुरी पूर्णिका (जी जर गइल) – श्याम कुंवर भारती

newsadmin

ग़ज़ल – रीता गुलाटी

newsadmin

फाग महोत्सव का हुआ आयोजन

newsadmin

Leave a Comment