उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को फूलदेई के त्योहार की दी हार्दिक बधाई व शुभकामनायें

उत्तराखंड का लोकपर्व फूलदेई मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री ने सपरिवार धूमधाम से मनाया गया।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में मुख्यमंत्री आवास में रंग बिरंगे परिधानों में सजे बच्चों ने देहरी में फूल व चावल बिखेरकर पारंपरिक गीत ‘फूल देई छमा देई, जतुक देला, उतुक सई, फूल देई छमा देई, देड़ी द्वार भरी भकार’ गाते हुए त्योहार की शुरुआत की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी बच्चों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को फूल देई के त्योहार की हार्दिक बधाई व शुभकामनायें देते हुए देश व प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि लोकपर्वों का हमारे जीवन में विशेष महत्व है।

Related posts

प्लास्टिक पूर्ण प्रतिबंधित, जनता से अपील कपड़े का बना थैला घर से लेकर आएं

newsadmin

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने 10 साहित्यकारों को उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान प्रदान किये

newsadmin

मुख्यमंत्री से मंगलवार को बाजपुर में भूमि बचाओ आन्दोलन से जुड़े किसानों ने भेंट की

newsadmin

Leave a Comment