उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री से मंगलवार को बाजपुर में भूमि बचाओ आन्दोलन से जुड़े किसानों ने भेंट की

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को बाजपुर में सिंचाई विभाग के अतिथिगृह में भूमि बचाओ आन्दोलन से जुड़े किसानों के प्रतिनिधिमण्डल ने भेंट की। प्रतिनिधिमण्डल ने बाजपुर के 20 गाँवों की 5838 एकड़ भूमि पर मालिकाना हक दिये जाने की माँग मुख्यमंत्री से की। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिनिधिमण्डल को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार जटिल से जटिल समस्याओं के निस्तारण हेतु सरलीकरण, समाधान एवं निस्तारण के मंत्र पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि बाजपुर की भूमि समस्या के स्थाई समाधान हेतु सकारात्मक दिशा में कार्यवाही की जायेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि समस्याओं के निस्तारण में कुछ समय अवश्य लग रहा है परन्तु उसके निस्तारण में सकारात्मक सोच के साथ कार्य किया जायेगा।

प्रतिनिधिमण्डल में भारतीय किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष कर्म सिंह पड्डा, निरंजन दास गोयल, जगतार सिंह बाजवा, रजनीत सिंह ‘सोनू’, कुलवीर सिंह, सुशील सिंगला आदि शामिल थे।

Related posts

गत रात्रि हुई भारी वर्षा से जनपद के कई क्षेत्रों में नुकसान, राहत सामाग्री आपदा प्रबंधन कार्यालय से रवाना

newsadmin

‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा‘‘ के तहत केन्द्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई

newsadmin

कांग्रेस की रैली फ्लॉप शो,विकास के लिए अवतरित हुए हैं मोदी: भट्ट

newsadmin

Leave a Comment