राष्ट्रीय

रोहिला समाज के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष का हुआ निधन

neerajtimes.com चण्डीगढ़ – अखिल भारतीय रोहिला क्षत्रिय विकास परिषद् के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ० शालीन सिंह इस दुनियाँ में नहीं रहे।  समाजसेवी डॉक्टर करणवीर सिंह के बेटे डॉक्टर  शालीन सिंह एक बीमारी के चलते अल्पायु में हमको और इस रोहिला राजपूत समाज को छोड़कर चले गये। ये हृदय विदारक घटना रोहिला समाज के लिए बड़े ही दु:ख की बात है। रोहिला क्षत्रिय विकास परिषद  के संस्थापक डॉक्टर कर्ण वीर सिंह रोहिला के सुपुत्र एवं परिषद के संस्थापक सदस्य और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर शालीन सिंह रोहिला का दिनाक 05-03-2023 दिन रविवार को मैसूर में अचानक अल्पायु में ही निधन हो गया है, डॉक्टर शालीन एक समाजसेवी परिवार से ताल्लुक रखते थे हमेशा अपने पिता की तरह ही समाज सेवा करते थे, हमेशा समाज के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलते थे।  हर समय अपने समाज के हित की बात करते थे ऐसे महान समाजसेवी परिवार से प्रेरणा लेने वाले पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर शालीन सिंह आज पूरे समाज और इस दुनिया से नाता तोड़कर चले गए।  डॉक्टर शालीन के जाने से पूरे देश के रोहिला राजपूत समाज में दु:ख की लहर ;छा  गई। अंतिम संस्कार 06-03-2023 दिन सोमवार को बारह बजे चंडीगढ़ में किया गया। इस घटना से सम्पूर्ण रोहिला क्षत्रिय समाज स्तब्ध रह गया है।

Related posts

महिला कल्याण समिति द्वारा जन सहयोग से किया निःशुल्क साड़ी वितरण कार्यक्रम

newsadmin

फसलों में लगती आग किसान की मेहनत का जलता सपना – डॉ. सत्यवान सौरभ

newsadmin

सीएम भगवंत मान ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह के शहीदी दिवस को राज्य में छुट्टी का किया एलान

admin

Leave a Comment