मनोरंजन

नेह का बंधन – मधु शुक्ला

होता बड़ा  मजबूत, नेह का बंधन सखा,

त्याग  कर  अहं  सदा, नेह  अपनाइए।

 

माता, पिता. भाई. बंधु , चाहते हैं प्रेम सभी,

आदर   प्रदान   कर,  आप  प्रेम  पाइए।

 

सांस बिन ज्यौं शरीर, रिश्ते त्यौं हैं नेह बिन,

प्रीति शुचि पाल मन, जीव को जगाइए।

 

सुख चैन हेतु मन, माँगता है अनुराग,

अनमोल प्रेम मित्र, उसे न भुलाइए।

– मधु शुक्ला. सतना , मध्यप्रदेश

Related posts

न्याय – (लघुकथा)

newsadmin

हिंदी ग़ज़ल – जसवीर सिंह हलधर

newsadmin

सर्वकालिक, सार्वभौमिक, शाश्वत एवं श्रेष्ठ मार्गदर्शक श्रीमद्भगवद्गीता – विवेक रंजन श्रीवास्तव

newsadmin

Leave a Comment